


आष्टा-वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौर जी की 387वीं जयंती 13 अगस्त 2026, गुरुवार को आष्टा में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। इस पावन अवसर पर क्षत्रिय राठौर समाज आष्टा, क्षत्रिय राठौर महिला मण्डल (मातृ शक्ति), आष्टा, क्षत्रिय राठौर युवा संगठन आष्टा एवं समस्त क्षत्रिय राठौर सामाजिक बंधुओं के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य और विशाल चल समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम की

शुरुआत प्रातः 08:00 बजे माँ गायत्री मंदिर से एक विशाल चल समारोह के साथ होगी। यह चल समारोह माँ गायत्री मंदिर से आरंभ होकर अस्पताल चौराहा, राम मंदिर और खंडेलवाल चौराहा से होते हुए श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर राठौर समाज धर्मशाला आष्टा पहुंचेगा, जहाँ इसका समापन होगा। चल समारोह के पश्चात दोपहर 01:00 बजे से श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर राठौर समाज धर्मशाला, आष्टा में भोजन प्रसादी का आयोजन रखा गया है।

आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त सामाजिक बंधुओं और गणमान्य नागरिकों से सपरिवार इस चल समारोह एवं कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है, ताकि समाज में एकता का परिचय देते हुए इस भव्य आयोजन को पूरी तरह सफल बनाया जा सके। कार्यक्रम को लेकर समाज के युवाओं और पदाधिकारियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और जगह-जगह निमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहे हैं।

आष्टा। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को मां पार्वती की पावन नगरी आष्टा में बाबा महाकाल की भव्य पालकी नगर भ्रमण पर निकली। बरसते हुए पानी के बीच गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े एवं बैंड की मधुर धुनों के साथ निकली बाबा भोलेनाथ की पालकी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्साह और भक्ति के साथ शामिल हुए। पूरे नगर में हर-हर महादेव और जय बाबा महाकाल के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया।बाबा भोलेनाथ की पालकी का शुभारंभ पार्वती नदी तट स्थित प्राचीन शंकर मंदिर से हुआ। यहां संध्याकालीन आरती पंडित हेमंत गिरी महाराज एवं गणेश मंदिर प्रमुख पंडित बैरागी द्वारा विधि-विधान एवं

मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराई गई। आरती के पश्चात बाबा भोलेनाथ पालकी में विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए निकले।पालकी पुरानी सब्जी मंडी, बड़ा बाजार एवं प्रगति गली होते हुए श्रीराम मंदिर पहुंची, जहां भजन मंडली द्वारा भगवान भोलेनाथ की संगीतमय भव्य आरती की गई। इसके पश्चात पालकी खंडेलवाल चौराहा स्थित पुराने सिद्धार्थ हॉस्पिटल पहुंची, जहां सकल हिंदू समाज की ओर से बाबा भोलेनाथ का भव्य स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की गई।इस अवसर पर सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा एवं अखिल भारतीय कुशवाहा महिला महासभा की

प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा ने बाबा भोलेनाथ की पालकी में विराजमान भगवान शिव का विधिवत पूजन-अर्चन एवं आरती कर पुष्प अर्पित किए तथा श्रीफल भेंट कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।सकल हिंदू समाज के संयोजक मुकेश नामदेव, राजीव गुप्ता, विशेष सहयोगी महेश राठी, प्रेम नारायण जायसवाल, मनोज कुशवाहा एवं शुभम कुशवाहा द्वारा संगीतमय भजन प्रस्तुत करने वाले गायक राजकुमार जायसवाल एवं समस्त भजन मंडली का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान भगवान भोलेनाथ के नाम अंकित दुपट्टे भेंट कर भजन मंडली का सम्मान किया गया। श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण भी किया गया।

बरसते पानी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में भक्तजन बाबा भोलेनाथ की पालकी के साथ चल रहे थे। नगर की माताएं-बहनें एवं मातृशक्ति ने भी अपने-अपने घरों के सामने बाबा भोलेनाथ की पालकी के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।बाबा भोलेनाथ की पालकी अपने निर्धारित समय पर प्राचीन गणेश मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ की आरती संपन्न हुई। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया।धार्मिक आयोजन में हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण भुरू मुकाती,

सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद, पूर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष उमेश शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी शेष नारायण मुकाती सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी नागरिक उपस्थित रहे।प्राचीन शंकर मंदिर में आयोजित संध्याकालीन आरती में भी हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण भुरू मुकाती, सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती डॉ. मीना सिंगी सकल हिंदू समाज संरक्षक प्रेमनारायण शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।


