

प्रेस नोटदिनांक: 22/05/2026*सीहोर पुलिस की बड़ी सफलता*:- *बढ़ियाखेड़ी में हुई सूने मकान की चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा, 01 आरोपी गिरफ्तार,चोरी गया मशरुका जप्त* ➡️पुलिस अधीक्षक सीहोर सुश्री सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सुनीता रावत एवं नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर डाँ अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रविन्द्र यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने बढ़ियाखेड़ी मे हुई बड़ी चोरी की वारदात को 24 घंटे में सुलझाने में सफलता प्राप्त की है ।

➡️पुलिस ने मुखबिर तंत्र, वैज्ञानिक साक्ष्यों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर 01 आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया मशरूका (जेवरात) एंव नगदी बरामद किया ।*घटना का संक्षिप्त विवरण* – दिनांक 20.05.2026 को फरियादी कार्तिक राय पिता महेश राय, आयु 40 वर्ष निवासी बढियाखेडी वार्ड क्रमांक 1 सीहोर ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 16.05.2026 को तेरहवी में हटा दमोह गया था दिनांक 19.05.2026 की रात्रि को वापस आया तो देखा मेरे सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने सोने-चांदी के जेवरात एंव 50,000/रुपये नगदी चोरी किए थे

। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक – 321/26, धारा 331(3), 305(a) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।*पुलिस कार्रवाई एवं वैज्ञानिक अनुसंधान*- विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया एवं क्षेत्रीय मुखबिरों को सक्रिय किया गया तथा दौराने विवेचना पुलिस द्बारा लगातार सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी डाटा व मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने 01 आरोपी को गिरफ्तार कर उससे चोरी किया गया मशरुका व नगदी बरामद कर जप्त की ।

*जप्त मशरूका* (बरामदगी) – आरोपी से सोने के जेवरात जिसमे – सोने का मंगलसूत्र 01 नग , 01 नग सोने का हार,02 नग सोने के कान के , 01 नग सोने का टीका, 01 नग सोने की अंगूठी, 1 नग सोने की चैन, 04 नग सोने का कंगन , 04 नग चांदी की पायल एवं नगदी रुपये 9500/- विधिवत जप्त की गई, जिसकी कुल कीमत लगभग 16,00,000/- रुपये है । *नाम आरोपी*- अंकित दीक्षित पिता विजय, उम्र 22 साल, निवासी बिस्तरिया पूरा जैन मंदिर रोड आष्टा हॉल निवासी बढ़िया खेड़ी सीहोर *तरीका-ए-वारदात -* आरोपी द्वारा सूने मकान की रेकी कर घर का ताला तोड़कर घर मे घुसकर सोने चांदी के जेवरात एव नगदी की चोरी की गयी ।*सराहनीय भूमिका*- थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र यादव, सउनि नवतेश राजपूत, आर. विवेक दांगी, आर. वीरेंद्र परमार, आर.चेतन चौहान, सैनिक कमलेश परोचे ।
