
सीहोर पुलिस द्वारू जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार घटना सक्षिप्त विवरण – दिनांक 08.08.26 को थाना इछावर में 15 वी बटालियन (जी कंपनी) इंदौर के आर.782 भागीरथ सिहं विश्वकर्मा व द्वारा आवेदन पत्र पेश किया की शाम करीबन 06.00 बजे मै व आर.783 प्रिसं शाक्य ,सउनि गोपीनाथ रावत ड्यूटी पर थे तभी आरोपी मानसिहं कोरकू निवासी गादिया व उसके साथी जयकिशन उर्फ जैकी कोरकू निवासी दौलतपुर व महेश कोरकू निवासी दौलतपुर तीनो लोग आये एंव मेरे साथ डंडे व हाथ मुक्को से मारपीट करने लगे चिल्लाचोट की आवाज सुनकर बीच बचाव करने आये साथी प्रिंस शाक्य वन रक्षक धर्मेन्द्र जाटव सउनि गोपीनाथ के साथ डंडो से मारपीट करके एक मोबाईल छीन लिया एंव पीओआर 44297/16 दिनाक-08.08.2026 में जप्त की गयी मोटर साईकिल क्र एम.पी-41.जेड.एफ.8728 को कमरे का ताला तोडकर उक्त मोटर साईकिल शासकीय उडन दस्ता की चाबी भी ले गये की सूचना पर थाना इछावर में अप.क्र 342/26 धारा 309(6),121(1), 132,351(3), 3(5) बीएनएस का कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया है । पुलिस कार्यवाही – प्रकरण की गंभीरता को देखते हुयें पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमति सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन व एसडीओपी भैरूंदा श्री रोशन कुमार जैन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी इछावर श्री रामबाबू के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया । थाना प्रभारी इछावर के नेतृत्व में बनी टीम व्दारा त्वरीत कार्यवाही करते हुये प्रकरण के आरोपी मानसिंह को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर दिनांक 14/8/2026 को माननीय न्यायालय पेश किया गया व अन्य दो आरोपी गणो को दिनांक 19/8/2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया | प्रकरण मे लूट कर लाई गई एक मोटर सायकल,शासकीय वाहन की चाबी व घटना में प्रयुक्त हथियार को जप्त किया जाकर आरोपी गणों को न्यायालय पेश किया गया है जहां से उन्हे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सीहोर भेजा गया है । अग्रिम विवेचना जारी है |गिरफ्तार आरोपियों के नाम -1.मानसिंह कोरकू पिता अनारसिह कोरकू उम्र 45 साल नि. गादिया 2.जयकिशन कोरकू पिता पूनम सिंह उम्र 32 साल नि.दौलतपुर 3.महेश सिंह पिता बलदेव सिंह कोरकू उम्र 40 साल नि.दौलतपुर उक्त कार्यवाही में निरी.रामबाबू राठौर ,उनि मेहताप वासगे ,प्रआर.57 अनिल धुर्वे, प्रआर 484 राजेश तिवारी , प्रआर 347 विक्रम सिंह ,आर.454 बलराम देशवाली, सैनिक 480 विक्रम सिंह की भूमिका सराहनीय रही ।