नेमावर से भोपाल जाते वक्त देवास सांसद का विधायक कार्यालय पर विधायक के नेतृत्व में किया भव्य स्वागत सम्मान

आष्टा । देवास लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री महेंद्रसिंह सोलंकी आज नेमावर से भोपाल जाते वक्त अल्प समय के लिये विधायक कार्यालय आष्टा पहुचे । विधायक कार्यालय पहुचने पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत एवं सम्मान किया । विधायक कार्यालय पहुचे देवास सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी का विधायक गोपालसिंह इंजीनियर द्वारा सांसद जी का साफा पहनाकर एवं

रामनामी दुपट्टा पहना कर सम्मान कर स्मृति चिन्ह भेंट किया । विधायक कार्यालय पर संगठनात्मक विषयो,भाजपा के प्रशिक्षण शिविर सहित अन्य कार्यक्रमो को लेकर विस्तार से चर्चा कर जानकारी ली । इस अवसर पर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि
रायसिंह मेवाड़ा,सुशील संचेती,नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया,तारा कटारिया,रितु जैन,संध्या देवांग,धनरूपमाल जैन, मोहित सोनी, योगेन्द्र ठाकुर, हरेन्द्र ठाकुर,

प्रवेश शर्मा, सौरभ जैन,अर्जुन ठाकुर,अवनीश पिपलोदिया, राजेश घेंघट, मानसिंह ठाकुर, मुकेश परमार सरपंच, जगदीश पोरवाल सरपंच, बाबू लाल मेवाड़ा सरपंच, शिवनारायण मेवाड़ा, बलवीर ठाकुर, अनिमेष सोनी, कृष्णा शर्मा, जितेन्द्र ठाकुर आदि उपस्तिथ
सभी पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओ ने भी सांसद जी का रामनामी दुपट्टा पहना कर स्वागत किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top