आष्टा में शहीद जवानों की याद में शहीद गैलरी निर्माण में हर सम्भव सहायता करूंगा-विधायक इंजीनियर, कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि,विधायक कार्यालय में मनाया कारगिल ‘विजय दिवस’

आष्टा। वर्ष 1999 में दुश्मन द्वारा थोपे गए कारगिल युद्ध में ‘ऑपरेशन विजय’ के तहत भारत की ऐतिहासिक जीत और भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम के आगे दुश्मन देश के हमारे वीर सैनिकों ने अपने शौर्य,पराक्रम से दुश्मनों को खदेड़ कर कारगिल में आज के दिन विजय विश्व तिरंगा लहराया था,इस विजय में हमारे कई जवान शहीद भी हुए थे उन सब को आज हम याद कर उनेह पुष्पांजलि अर्पित कर रहे है उक्त उदगार विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने विधायक कार्यालय में नगर भाजपा द्वारा आयोजित कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहे ।विधायक ने घोषणा की,की आष्टा क्षेत्र के शहीद सैनिकों के परिवारजनों की कोई भी समस्या हो,

कोई आवश्यकता हो तो आप सोसायटी के माध्यम से मुझे अवगत कराये ताकि उनकी समस्याओं का हम निराकरण कर सके । विधायक कार्यालय में ‘कारगिल विजय दिवस’ का आयोजन किया गया। जिसमे एक्स सर्विसमेन वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष संतोष शर्मा के नेतृत्व में सभी पूर्व सैनिक भी शामिल हुए । पूर्व सैनिक ने संतोष शर्मा ने अपने उदबोधन में कारगिल युद्ध के शुरू होने से विजय होने तक कि पूरी जानकारी दी । कार्यक्रम के दौरान भारतीय सैनिकों के राष्ट्र के प्रति त्याग एवं अभूतपूर्व बलिदान को याद करते हुए उपस्थित सभी अतिथियों ने अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।इस अवसर पर उपस्तिथ सभी पूर्व सैनिकों विधायक गोपालसिंह इंजीनियर एवं सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि अर्पित की ।

इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने विधायक का स्वागत सम्मान कर स्मृति चिन्ह भेंट किया वही विधायक इंजीनियर ने भी सभी पूर्व सैनिकों का स्वागत सम्मान किया ।आयोजित कार्यक्रम में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर,एक्स सर्विसमेन वेलफेयर सोसायटी म.प्र.के पदाधिकारी संतोष शर्मा ,मोहर सिंह मेवाडा ,बलराम सिंह वर्मा ,राकेश कुमार मेवाड़ा ,मुकेश कुमार वर्मा ,सुनील कुमार बिलावलिया,ब्रह्म सिंह मेवाडा, घनश्याम विश्वकर्मा ,राहुल छनगया ,श्रीकृष्ण मेवाडा,नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया,पिंटू परमार,सुशील संचेती,मोहित सोनी, मनोहर भोजवानी,मनोज ताम्रकार,अर्जुन ठाकुर,अनिल धनगर,बंटू सोनी,शुभम पांचाल,अनमोल गेहलोत, मयंक सोनी,कमलेश विश्वकर्मा,कृष्णा शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे । कार्यक्रम का संचालन सुशील संचेती ने एवं आभार विशाल चौरसिया ने व्यक्त किया।

नव नियुक्त एल्डरमैन शासन की योजनाओं को घर घर पहुचाये-गोपालसिंह इंजीनियर, आष्टा, जावर,कोठरी निकाय में नियुक्त सभी 14 एल्डरमेनो का विधायक ने किया स्वागत-सम्मान, संगठन एवं एल्डरमेनो ने विधायक का किया आभार व्यक्त

आष्टा । आष्टा विधानसभा क्षेत्र की आष्टा नगर पालिका में 06 एवं जावर-कोठरी नगर परिषद में चार चार एल्डरमैन मप्र शासन द्वारा नियुक्त किये गये । आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर द्वारा विधायक कार्यालय में सभी 14 एल्डरमेनो का स्वागत सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर सभी नव नियुक्त एल्डरमेनो का स्वागत,सम्मान कर सभी को विधायक ने बधाई और शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सभी को संबोधित कर कहा की संगठन ने आपको बड़ी उम्मीद ओर आशा से चयन किया है और सरकार ने आपकी नियुक्ति की है सरकार और संगठन की कसौटी पर खरा उतरना अब आप सब का दायित्व है ।

आप सब अपनी अपनी निकाय में मप्र शासन की योजनाओं को,सरकार के एवं अपनी अपनी निकाय द्वारा जो विकास के कार्य वार्डो में,नगर में किये है उन कार्यो को आष्टा,जावर,कोठरी निकाय के सभी वार्डो में घर घर पहुच कर जनता को अवगत कराये, जनता की समस्याओं को देखे,सुने ओर अपने अपने निकाय के अध्यक्षो से मिल कर उनेह बताये ओर चल करे ताकि जनता का आप सब के प्रति,अपनी परिषद के प्रति विश्वास बढे । आपको किसी को भी कही भी मेरी आवश्यकता हो तो मुझे भी आप याद करे हम सब मिल कर अपने नगर,कस्बे को एक अच्छा,सुंदर,स्वच्छ,

हरा भरा शहर बनायेंगे । आपकी नियुक्ति में संगठन की भी बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका रही है,आप सब अपने कार्यो से संगठन के निर्देशों के तहत कार्य कर संगठन की कसौटी पर भी खरे उतरे ऐसे ठोस प्रयास करे । इस अवसर पर भाजपा आष्टा नगर मंडल,जावर,कोठरी मंडल के अध्यक्ष गणों,जावर,कोठरी नगर परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधियी,उपाध्यक्ष, नव नियुक्त एल्डरमेनो ने भी आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर का भव्य स्वागत सम्मान,स्मृति चिन्ह भेंट कर विश्वास दिलाया की हम सभी नियुक्त एल्डरमेन संगठन,शासन एवं आपकी उम्मीदों ओर कसौटी पर खरे उतरेंगे । आयोजित स्वागत सम्मान कार्यक्रम में नव नियुक्त आष्टा नपा के एल्डरमेन डॉ चंद्रा नगीनचंद्र जैन,

श्रीमती अलखनन्दा बंटू सोनी,राजीव प्रकाश मालवीय,शिवलाल प्रजापति,अवनीश पिपलोदिया,तोषनारायण भूतिया जावर नप के एल्डरमेन कमलसिंह ठाकुर,गोविंदराम मालवीय,योगेश भावसार,श्रीमति वीणा जोशी कोठरी नप के एल्डरमेन श्रीमति रामसभा जयराम वर्मा,देवकरण दुबे,अरविंद वर्मा,देवकरण मालवीय वरिष्ठ भाजपा नेता नगीनचंद्र जैन एडवोकेट,पूर्व जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, मंडल अध्यक्ष
देवजी पटेल,विजेन्द्रसिंह ठाकुर,अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया,पूर्व मंडल अध्यक्ष रूपेश पटेल,योगेन्द्र ठाकुर,बंटू सोनी,नप जावर अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज वैद्य,नप कोठरी के पार्षद राधेश्याम दलपति,नप जावर के उपाध्यक्ष तेजसिंह कप्तान,नगर भाजपा के महामंत्री धनरूपमल जैन,मोहित सोनी,सुमित मेहता,आनन्द जैन, महेंद्रसिंह ठाकुर,कृष्णा शर्मा,जयपाल मालवीय,अजय सारवान,संजय वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता,वरिष्ठजन उपस्तिथ रहे ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top