

आष्टा। ब्रह्मानंद जन सेवा संघ माँ कृष्णा धाम मालीपुरा आष्टा के पावन तत्वावधान, और श्रद्धेय माँ कृष्णा जी के पावन सानिध्य में आयोजित पांच दिवसीय गुरु पूर्णिमा अमृत महोत्सव के तृतीय दिवस पर देश के कहीं हिस्सों से पधारे भक्तों ने सत्संग का लाभ लिया आज के सत्संग में भुरू जी मुकाती हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष आष्टा, नरेंद्र जी कुशवाह सकल हिंदू समाज अध्यक्ष आष्टा, जीवन सिंह जी मंडलोई जिला पंचायत उपाध्यक्ष सीहोर, उपस्थित रहे आश्रम महिला मंडल की साधीकाओं ने भगवान को 56 व्यजनों का भोज लगाया

दिनांक 29 जुलाई को माँ कृष्ण जी के जन्मदिवस पर आष्टा में भव्य शोभायात्रा निकलीं जाएगी जो गायत्री मंदिर बस स्टैंड आष्टा से प्रारंभ होकर होगी जिसका समापन मुकाती पेट्रोल पंप पर होगा
अमृत महोत्सव एवं दिव्य सत्संग कार्यक्रम में परम पूज्य कृष्णा माँ ने कहा कि बच्चों को जीवन में तीन चीजों की आवश्यकता होती है। माता-पिता और गुरु,। माता बच्चें का निर्माण करती है पालन पोषण करती हैं। और वयस्क होने तक संभालती है। पिता पढ़ता है, लिखना है और जीवन में योग्य बनाता है। और गुरु जीवनजिनें कि कला सिखाता है माता पिता तो 60 शाल तक बच्चों को सम्हालते है किन्तु गुरु 60 जन्मों तक संभलते है।

उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि भगवान सबको संभालता है। तो फिर भगवान को कौन संभालता है। कई उदाहरण देते हुए कृष्णा मां ने बताया कि भगवान को केवल भक्त ही संभालते हैं। नारी शक्ति के बारे में बताते हुए कहा कि हम इंसानों की दो हाथ होते हैं, और देवताओं के चार हाथ होते हैं, पर देवी शक्ति की आठ हाथ (भुजाएं) होती है। उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह मूर्तिकार छेनी हथोड़ी से मूर्ति को तरास्ता है उसी तरह गुरु अपनी वाणी रूपी छेनी हथोड़ी से शिष्य को तरास्ते है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक संचालित “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत दिनांक 25 जुलाई 2026 को थाना कोतवाली, सीहोर द्वारा मुस्लिम बहुल क्षेत्र पीली मस्जिद, कस्बा सीहोर में जनजागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी द्वारा उपस्थित मस्जिद के इमाम साहब, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं युवा साथियों को नशे के सामाजिक, मानसिक, आर्थिक एवं शारीरिक दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

नशा व्यक्ति, परिवार एवं समाज के लिए अत्यंत हानिकारक है तथा युवाओं को इससे दूर रखकर शिक्षा, रोजगार, खेल एवं अन्य सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।संगोष्ठी के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करने तथा अपने-अपने क्षेत्र में नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।कार्यक्रम के समापन पर थाना प्रभारी द्वारा उपस्थित सभी नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा उनसे स्वयं नशे से दूर रहने एवं अपने परिवार, मित्रों तथा

समाज को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। सीहोर पुलिस आमजन से अपील करती है कि “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान में सहभागी बनें, स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने में सहयोग करें। नशीले पदार्थों के अवैध क्रय-विक्रय अथवा सेवन की जानकारी तत्काल पुलिस को देकर समाज को सुरक्षित एवं नशामुक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।कार्यक्रम में थाना प्रभारी कोतवाली, मस्जिद के इमाम साहब, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, युवा साथी एवं थाना कोतवाली पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

सीहोर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार घटना क्रम- दिनांक 24.07.2026 को लगभग 3:30 बजे सूचनाकर्ता जीवन मेहरा पिता जगदीश मेहरा, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम टिगाली, थाना भैरूंदा द्वारा सूचना दी गई कि ग्राम टिगाली स्थित कटरा घाट पर नर्मदा नदी किनारे एक अज्ञात पुरुष का शव पड़ा हुआ है।सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चौबे के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भैरूंदा श्री रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भैरूंदा निरीक्षक घनश्याम दांगी के नेतृत्व में भैरूंदा पुलिस ने त्वरित एवं सटीक कार्रवाई करते हुए

तत्काल मौके पर पहुँची तथा शव को नदी से बाहर निकलवाकर पंचों की उपस्थिति में शव पंचनामा तैयार किया गया।मृतक के शरीर पर केवल काले रंग की अंडरवियर थी। बाएँ हाथ में सिल्वर धातु का कड़ा एवं गले में धागे की माला थी। शव का सूक्ष्म निरीक्षण करने पर शरीर पर किसी प्रकार की स्पष्ट बाहरी चोट नहीं पाई गई। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर पहचान हेतु सिविल अस्पताल भैरूंदा की मॉर्चुरी में सुरक्षित रखा गया।अज्ञात शव की शिनाख्त के लिए थाना भैरूंदा पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए गए।

इसी दौरान ई-रक्षक ऐप के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि दिनांक 21.07.2026 को गौशाला घाट, ग्राम आहारखेड़ा, थाना माखन नगर में रक्षत उर्फ रामू पिता चंदर पठारिया (कतिया), उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम गोहना देरईया, थाना सोहागपुर, जिला नर्मदापुरम, नर्मदा नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूब गया था, जिसकी रिपोर्ट थाना माखन नगर में दर्ज थी।थाना माखन नगर के विवेचना अधिकारी श्री तरुण चंदेल से संपर्क कर शव के हुलिए का मिलान कराया गया, जो डूबे हुए युवक रक्षत उर्फ रामू से मेल खाता पाया गया। इसके बाद मृतक के परिजनों को सूचना देकर थाना भैरूंदा बुलाया गया।

मृतक के पिता चंदर पठारिया अपने पुत्रों बसंत एवं अभिषेक के साथ थाना भैरूंदा पहुँचे। उन्हें मॉर्चुरी में शव दिखाया गया, जहाँ उन्होंने शव की पहचान अपने पुत्र रक्षत उर्फ रामू पिता चंदर कतिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम गोहना देरईया, थाना सोहागपुर, जिला नर्मदापुरम के रूप में की।इसके उपरांत पंचों की उपस्थिति में शव पहचान पंचनामा तैयार कर समस्त वैधानिक कार्रवाई पूर्ण की गई तथा शव अंतिम संस्कार हेतु विधिवत परिजनों के सुपुर्द किया गया। सराहनीय भूमिका- थाना भैरूंदा पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई, तकनीकी संसाधनों (ई-रक्षक ऐप) के प्रभावी उपयोग तथा अन्य थाना पुलिस से उत्कृष्ट समन्वय स्थापित करते हुए अज्ञात शव की शीघ्र पहचान कर परिजनों को सुपुर्द किया गया, जिसकी सराहना की जा रही है।

