नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना हमारी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि, अब पहुचेगा हर खेत में पानी,अन्नदाता की आय में होगी वृध्दि, अरनियाराम में टीनशेड का किया लोकार्पण

मोदी जी के 12 साल विश्वास,विकास और जनकल्याण के….नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना हमारी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धिअब पहुचेगा हर खेत में पानी,अन्नदाता की आय में होगी वृध्दिअरनियाराम में टीनशेड का किया लोकार्पणविधायक ने ग्रामीणों,किसानों,युवाओ,मातृशक्तियो से किया संवाद। आष्टा । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विश्वास,विकास व गरीब कल्याण के सफलमत 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा मंडलो के दौरे के दौरान विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष हरिओम पिंटू परमार के साथ ग्रामीण मंडल के ग्राम ढाकनी वफापुर,मुगली, गुराडिया रूपचंद,मांडली, बागैर,बनखेडा, दोनिया (खेड़ी), भंवरा, भटोनी,अरनिया राम,पांगरी,अरनिया जौहरी, देवली, केलापनी, छापर ग्राम पहुचे ।

दौरे के दौरान सभी ग्रामो में प्रधानमंत्री जी के आव्हान ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के तहत पौधारोपण कर ग्राम के नागरिको से संवाद किया एवं ग्राम अरनियाराम में टीनशेड का किया लोकार्पण । ग्रामीण दौरे के दौरान संवाद एवं संपर्क अभियान के तहत ग्रामीणजन को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने 12 साल के बेमिसाल कार्यकाल में यू तो देश को कई बड़ी बड़ी सौगातें दी उनमें से हमारे आष्टा विधानसभा क्षेत्र को भी कई बड़ी योजनाएं,बड़े विकास के कार्य हुए है । उसमे से सबसे बड़ी नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना का लाभ हमे मिला है,

उसका कार्य भी अंतिम चरण में है । इस योजना से जब खेतो खेत नर्मदा जी का पानी हमारे अन्नदाता किसान भाईयों को मिलेगा तब अपना पूरा क्षेत्र हराभरा आष्टा के रूप में नजर आयेगा, अन्नदाता की आय बढ़ेगी,कृषि उपज का उत्पादन बढेगा,हमारा किसान भाई दो के स्थान पर तीन तीन फसल प्राप्त कर सकेगा । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने बताया कि लगभग 250 करोड़ की उक्त योजना का लाभ आष्टा विधानसभा क्षेत्र के करीब 268 ग्रामो को मिलेगा एवं इससे 75 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का रकबा लाभान्वित होगा । ये है 12 साल की बड़ी बड़ी उपलब्धिया । आजनागरिको को आयुष्मान योजना के तहत गम्भीर बीमारियों के इलाज के लिये 5 लाख तक का ईलाज मुफ्त ओर उसके बाद सभी 70 प्लस उम्र के बुजुर्गों को भी इस योजना में जोड़ कर एक बड़ी सौगात दी ।

वही मोदी जी ने देश के अन्नदाताओं की चिंता कर किसान सम्मान निधि हर वर्ष 06 हजार की राशि किसानों के खाते में भेज कर योजना का लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुचाया है । देश मे गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगो मे से 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाना एवं ऑपरेशन सिंदूर 12 साल के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियों में से प्रमुख उपलब्धि है । इसके साथ ही स्वच्छता,हर घर नल से जल,प्रधानमंत्री आवास योजना,देश की सुरक्षा को लेकर किये कार्य । 500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा जैसे अनेकों कार्य कर, मोदी जी मे विकास का एक अमिट इतिहास लिखा और करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाये।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यों में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं ।

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 12 साल के कार्यकाल में सेवा,सुशासन और जनकल्याण को माध्यम बना कर गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और श्रमिकों सहित सभी वर्गों के लिए संचालित योजनाओं ने देश के विकास को नई दिशा दी है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने जनकल्याण, स्वच्छता, महिला सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन देखे हैं। विधायक ने कहा की प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रारंभ किए गए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को मातृ सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया। आज ग्रामीण क्षेत्र के दौरे में हम सब ने मिल कर वृक्षारोपण किया है और सभी ने संकल्प लिया कि लगाये पौधों की पूरी तरह देख रेख करेंगे और विकसित करेंगे । विधायक इंजीनियर ने कहा की मप्र में डॉ मोहन यादव जी की डबल इंजन की सरकार ने देशभर में सड़कों,

सिंचाई,स्वास्थ,शिक्षा,पेयजल, सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ा विकास हुआ है, जिससे आम नागरिकों के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है। शिक्षा के क्षेत्र में भी भारत ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। हमारे आष्टा एवं जावर में 100 करोड़ से अधिक के दो नये सांदीपनी विद्यालयों का निर्माण एवंनई शिक्षा नीति के माध्यम से युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे देश का युवा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आष्टा में जल्द ही स्मॉल स्केल इंड्रस्ट्रीज भी अस्तित्व में आने वाला है,जहां छोटी छोटी इंड्रस्ट्रीज खुलेगी,युवाओ को रोजगार मिलेगा ।प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण एवं नारी सम्मान को लेकर हमारी सरकार गम्भीर है । इसको लेकर पूरे विधानसभा क्षेत्र के सभी आठो मंडलो में हमने महिलाओं की भजन प्रतियोगिताएं कराई जो एक नवाचार था ।

महिला शिक्षा, स्वयं सहायता समूहों, स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण के माध्यम से महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का लगातार कार्य किया गया है। आपके भंवरा में भी प्रतियोगिता हुई है । उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 केवल सरकार की योजना नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का राष्ट्रीय संकल्प है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में किसानों, गरीबों, युवाओं और महिलाओं का सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रहा है।दौरे के दौरान ग्रामीण मंडल में पार्टी के वरिष्ठ नेताओ के निवास पर पहुच कर विधायक ने सभी का स्वागत सम्मान किया ।

ग्रामीण दौरे के दौरान ग्रामो में पहुचने पर ग्रामीणजनों,भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक गोपालसिंह इंजीनियर की भव्य अगवानी कर स्वागत,सम्मान किया गया ग्रामीण मंडल के दौरे में मंडल अध्यक्ष हरिओम पिंटू परमार, महामंत्री ज्ञान सिंह ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष अजब सिंह ठाकुर,हरिओम शोभा खेड़ी, अर्जुन पटेल, महामंत्री जितेंद्र मलवीय, ज्ञान सिंह वर्मा, चंपालाल महेश्वरी, माखन सिंह डॉक्टर, ओम प्रकाश परमार, विक्रम सिंह पटेल, गजराज सिंह बब्बा, देवी सिंह परमार, हेतराम वर्मा,अखिलेशसहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी,बूथ अध्यक्ष, सरपंच,एवं कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top