

विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई…..जनसुनवाई में पहुचे वार्ड 16 की अरिहंत कॉलोनी के रहवासी,बिधुत प्रदाय समस्या के निराकरण को लेकर विधायक को 10 सूत्रीय समस्याओं का सौपा मांग पत्र आष्टा । आज विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई में आष्टा नगर पालिका की वार्ड 16 में स्तिथ अरिहंत कालोनी के रहवासियों विधायक कार्यालय में पहुच कर जनसुनवाई में बिधुत संबंधी 10 मांगो को हल करवाने का शिकायती मांग पत्र विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को सौपा ओर शिकायत की,

हमारी कालोनी में बिधुत सप्लाय बागेर डीसी से की जाती है उसे आष्टा शहर से जोड़ा जाये,सौपे मांग पत्र में दस समस्या का भी निराकरण करवाने की मांग की गई है । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज जनसुनवाई में आये अन्य कई ग्रामो के ग्रामीण जनों की वन टू वन मिल कर समस्याओं को सुना । स्मरण रहे प्रत्येक बुधवार को आष्टा विधायक अपने कार्यालय में सुबाह 11 बजे से जनता की समस्याओं को सुनने,उनेह हल करवाने के लिये जनसुनवाई करते है । आज बुधवार को प्रातः 11 बजे से कार्यालय में उपस्तिथ रह कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने

जनता की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं को हल करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जो की हर बुधवार को अपने कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत उपस्तिथ रहते है । आज भी बड़ी संख्या में क्षेत्र से नागरिक जनसुनवाई में पहुचे एवं अपनी अपनी पीड़ा से विधायक को अवगत कराया एवं आवेदन दिये। जनता से प्राप्त आवेदनों पर विधायक ने कहा की आपका जन सेवक होने के नाते आपकी समस्याओं को सुनना, हल करना मेरा धर्म है।

आज आये आवेदनों को तत्काल सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कार्यालय आये सभी नागरिको को भरोसा दिया कि आपकी समस्याओं,मांगो का जल्द निराकरण होगा । जो मांग शासन स्तर की है उन्हें वे शासन तक पहुचायेंगे । आज जनसुनवाई में विधानसभा सोनकच्छ जिला देवास से बंद विद्युत कनेक्शन को पुनः चालू करवाने,अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान कराने,महिला विकास आंगन बाड़ी में नियुक्ति,बाबाराम देव मंदिर बागेर धर्मशाला निर्माण कराने,

वन भूमि पट्टा स्वीकृत कराने, ग्राम कल्याण पुरा में मुक्तिधाम रास्ते पर पुलिया निर्माण, खेत पर जाने वाले रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने,पी.एम. पोषण अंतर्गत समूह को पुनः प्रारंभ करवाने,कृषि भूमि को कब्जा मुक्त कराने,संगीत मंडली को वाद्ययंत्र प्रदाय कराने,सांदीपनि विद्यालय की कक्षा आठवी में प्रवेश प्रदान कराने, ग्राम शम्भूखेड़ी में सीसी रोड़ निर्माण कराने, गुराड़िया बादा के शासकीय आम रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने, अरिहंत कॉलोनी आष्टा वार्ड नं. 16 में आष्टा शहर से विद्युत प्रदाय कराने,ग्राम गंगानगर कॉलोनी मुरावर में अनुसूचित जाति मांगलिक भवन निर्माण बनवाने, ग्राम जस्सूपुरा में लगभग 10 परिवार के लोगों को प्रधानमंत्री आवास की प्रथम किस्त प्रदाय कराने,

आगजनी होने पर मुआवजा राशि प्रदाय कराने,पति के स्वास्थ्य खराब होने पर उनके स्थान पर सफाई कर्मचारी नियुक्त कराने, वार्ड नं. 16 टैलेण्ट स्कूल आष्टा के समीप सड़क निर्माण एवं गंदे पानी की निकासी हेतु नाला निर्माण कराने,सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए । सभी आई शिकायतों,मांगो एवं आवेदनों को सम्बंधित विभागों को निराकरण हेतु निर्देश दिये है । विभागों की आई समस्याओं को लेकर मौके से ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आई समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिये,कुछ आवेदन निराकरण हेतु सम्बंधित विभागों को भेजे गये। आज जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्तिथ हुए।

