नगरपालिका के सफाई मित्रों ने बुधवारा क्षेत्र के नालों की व्यापक साफ-सफाई की

आष्टा। नगरपालिका द्वारा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नगरपालिका के सफाई मित्रों द्वारा वार्ड क्रमांक 11, 12 एवं 17 के अंतर्गत आने वाले बुधवारा क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।अभियान के तहत सफाई मित्रों की टीम ने क्षेत्र के छोटे-बड़े नालों और नालियों में जमा कचरे और कीचड़ को पूरी तरह से साफ किया। मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति ने कहा कि बारिश और आम दिनों में जलभराव की स्थिति न बने, इसके लिए नालियों की गहरी सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया।

साथ ही कचरा निकालने के बाद संक्रमण से बचाव के लिए दवाईयों का छिड़काव करने को भी कहा। सीएमओ श्री प्रजापति ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि नालियों में पॉलीथिन और कचरा न फेंकें, बल्कि कचरा हमेशा कचरा गाड़ी में ही डालें ताकि शहर की ड्रेनेज व्यवस्था सुचारू रूप से काम कर सके। क्षेत्र के रहवासियों ने नगरपालिका की इस त्वरित कार्रवाई और सफाई मित्रों के कार्य की सराहना की है। इस कार्य में स्वच्छता पर्यवेक्षक विनोद सांगते, राजेश घेंघट, अमरदीप सांगते, जितेन्द्र सिंगन, रितेश सांगते, किशोर डूमाने, पप्पू खरे आदि की सराहनीय भूमिका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top