दिगम्बर जैन समाज के दस दिवसीय पर्वाधिराज पर्युषण पर्व 16 से होंगे शुरु, ज्ञान ध्यान शिक्षण शिविर का होगा आयोजन दस दिनों तक होगी जिनालयों में विशेष पूजा आराधना, तत्वार्थ सूत्र जी का होगा वाचन

आष्टा–दिगम्बर जैन समाज द्वारा पर्वाधिराज दसलक्षण पर्युषण पर्व परम्परानुसार इस वर्ष भी विभिन्न धार्मिक ओर संस्कृतिक आयोजन के साथ भक्ति भाव और उल्लास के साथ मनाये जाएंगे दस दिवस तक चलने वाले पर्वो में विशेष पूजन अर्चन ओर ज्ञान ध्यान ओर सामायिक प्रतिक्रमण करवाया जायेगा दिगम्बर जैन पंचायत समिति के श्री शरद जैन ने बताया कि समाज द्वारा प्रतिवर्ष परम्परा अनुसार इस वर्ष भी नगर के दिव्योदय जैन तीर्थ किला पर विराजमान परम पूज्य मुनि श्री भूतबलि सागर महाराज के शिष्य मुनि श्री मुनि सागर जी महाराज व ऐलक श्री मंथन सागर महाराज व

आचार्य सुबल सागर के परम शिष्यगण पूज्य मुनि अभेद सागर मुनि अगर्भ सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य व बाल ब्रम्हचारिणी मंजुला दीदी के कुशल निर्देशन में दसलक्षण पर्व दिनांक 16 सिप्टेम्बर से 25 सिप्टेम्बर तक पूर्ण भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा चातुर्मास धर्म प्रभावना संघ के संयोजक मंनोज गोपी सेठी व अमन जैन के अनुसार पर्व के अंतर्गत प्रातः से लेकर सांयकाल तक विशेष पूजन अर्चन ओर आराधना स्वाध्याय प्रवचन होंगे ज्ञान ध्यान शिक्षण शिविर के अंतर्गत प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे से श्रावक श्राविकाओं को ध्यान ओर सामायिक प्रतिक्रमण

ब्रम्हचारिणी मंजुला दीदी द्वारा करवाया जाएगा प्रातः6:30 बजे नित्य शांतिधारा अभिषेक संगीतमय नित्य पूजन पर्व पूजन सम्पन्न होगी तथा मुनि संघ के मंगल प्रवचन होंगे तत्पश्चात तत्वार्थ सूत्र का वाचन व दोपहर 2 बजे से विशेष स्वाध्याय सभा लगेगी तथा सायंकाल 4:30 बजे अल्पाहार सायंकाल 6 बजे से आचार्य भक्ति व सामायिक ध्यान 7 बजे श्री जी की मंगल आरती 8 बजे से ब्रम्हचारिणी मंजुला दीदी के मंगल प्रवचन होंगे रात्रि 8:45 बजे विभिन्न मंडलों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायँगे दस दिवसीय पर्व के अंतर्गत सोलहकारण पर्व दस लक्षण पर्व

पंचमेरु पर्व सुगंध दसमी पर्व रत्नत्रय पर्व भगवान पुष्पदन्त व भगवान वासुपूज्य जी मोक्ष कल्याणक पर्व क्षमा वाणी पर्व अनंत व्रत पर्व की विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाएगी 20 सितम्बर को गंज मंदिर जलयात्रा 22 सितम्बर श्री नेमिनाथ जिन मंदिर जलयात्रा 25 सितम्बर को किला मंदिर जलयात्रा 26 सितम्बर श्री चन्द्रप्रभु जैन मंदिर अरिहंतपुरम जलयात्रा तथा सामुहिक क्षमा वाणी पर्व मनाया जाएगा वही 27 सितम्बर कुँवार बदी एकम को नगर में ऐतिहासिक भव्य श्री जी की रथयात्रा निकाली जाएगी

ओर पर्व का समापन होगा पर्व को लेकर दिगम्बर जैन पंचायत समिति व चातुर्मास धर्म प्रभावना समिति मुनि सेवा समिति द्वारा विशेष रूप से तैयारिया की जा रही है,समाज के संरक्षक पवन जैन धनरूपमल जैन मुंकेश बड़जात्या रमेश जैन मंनोज जैन समाज के अध्यक्ष आनंद जैन महामन्त्री कैलाश जैन चित्रलोक मुख्य संयोजक मनोज गोपी सेठी एवं अमन जैन एडवोकेट मुनि सेवा समिति के प्रमुख सन्दीप जैन नीलबड़ धीरज जैन नीलबड़ ने समस्त समाज जनो से समस्त आयोजनो में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top