

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला महोदय द्वारा रात्रिकालीन गश्त मुस्तैदी व सजगता से करने के निर्देश दिये गए थे | उसी तारतम्य में दिनांक 24/04/2026 को रात्रि गश्त के दौरान भैरुंदा पुलिस को दुर्गा चौक के पास मे डूडी काम्पलेक्स के अंदर एक बोरिंग मशीन बोर करती दिखी बोर करने वाले व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम श्रवण पंवार पिता माखन सिहं पंवार उम्र 26 साल निवासी बजंरग कुटी गेट के पास भैरुंदा का होना बताया

जिससे बोर लगाने के संबध मे वैध दस्तावेज एवं अनुमति चाही गई तो कोई अनुमति व वैध दस्तावेज होना नही बताया,जिसके द्वारा श्रीमान कलेक्टर महोदय जिला सीहोर के आदेश का उल्लंघन होना पाया गया । **पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही**- बोरिंग मशीन वाहन क्रमांक KA01MN2161 पर लोडेड बोरिंग मशीन एवं अन्य मशीन जो सामान ढोंने का काम करती है जिसका वाहन क्रमांक KA01MN2171 को जप्त किया गया । आरोपी श्रवण पंवार के विरुद्ध अपराध धारा 223(ए) बीएनएस ,3/9 म.प्र. पेयजल परिरक्षण अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।**सराहनीय भुमिका**- उनि कौशलेन्द्र बघेल , उनि लोकेश सोलंकी , आरक्षक विपिन जाट , आऱक्षक सतेन्द्र दोहरे , सैनिक मद्दूलाल की रही ।


