

आष्टा: नगर पालिका परिषद आष्टा के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 18 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर केंद्र में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम की मुख्य विशेषता नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा दी गई मनमोहक प्रस्तुतियां रहीं। बच्चों ने राधा-कृष्ण की सुंदर वेशभूषा धारण की और नृत्य व अन्य कलाओं के माध्यम से भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन किया।

उनकी इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में दहीहंडी फोड़ने का आयोजन भी किया गया। बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ दहीहंडी की मटकी फोड़ी, जिसे देखकर सभी ने तालियां बजाकर उनका मनोबल बढ़ाया। इस दौरान पूरा आंगनवाड़ी केंद्र ‘गोविंदा आला रे’ के नारों से गूंज उठा।इस सफल और सुंदर आयोजन के पीछे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सुषमा शर्मा, नर्बदा कुशवाह और सहायिका श्रीमती डिंपल नामदेव की सराहनीय मेहनत और लगन छिपी हुई है।

उन्होंने न केवल कार्यक्रम का सुचारू संचालन किया, बल्कि बच्चों को तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 के तहत प्राप्त दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। पर्व के इस विशेष अवसर पर आंगनवाड़ी के सभी हितग्राहियों को पोषण प्रसादी के रूप में विशेष पोषण आहार का वितरण भी किया गया।

थाना भेरूंदा पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार

सीहोर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार घटनाक्रमः- दिनांक 17/08/2026 को थाना भैरुंदा फरवरी अमर पिता दीपक सिंह ने रिपोर्ट किया कि कोई अज्ञात आरोपी बस स्टैंड प्रतीक्षालय नसरुल्लागंज के पास से उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 485/ 26 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी श्री रोशन कुमार जैन के पर्यबेक्षण मेें थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम दांगी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

थाना भैरुंदा टीम द्वारा प्राप्त इलेक्ट्रॉनिक माध्यम के आधार पर अज्ञात आरोपी को चिन्हित कर आरोपी रामविलास साहू उर्फ कल्लू पिता मदनलाल साहू उम्र 38 साल निवासी वार्ड नंबर 3 मेवाती मोहल्ला गल्ला मंडी के सामने कन्नौद से प्रकरण में चोरी गई मोटरसाइकिल क्रमांक MP 37 zj0844 हीरो एक्सट्रीम कीमती 157000 की विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।नाम पता आरोपीः– रामविलास साहू पिता मदनलाल साहू उम्र 38 साल निवासी वार्ड नंबर 3 मेवाती मोहल्ला गल्ला मंडी के सामने कन्नौद जिला देवास सराहनीय भुमिकाः -प्रआर0 लोकेश रघुवंशी, आरक्षक लोकेश जाट, आरक्षक रविंद्र मेहर का सराहनीय योगदान रहा।

