थाना बुधनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई 24 घंटे के अंदर सोलर प्लांट में करीब ₹4 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी हिरासत में

सीहोर। पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी बुधनी श्री रवि शर्मा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बुधनी श्री सुनील ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सोलर प्लांट परिसर में हुई चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।घटना का विवरणजेक्सन कंपनी द्वारा

बुधनी क्षेत्र में सोलर प्लांट स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है। प्लांट परिसर में रखे कंटेनर में कंपनी की विभिन्न सामग्री सुरक्षित रखी गई थी।दिनांक 01 अक्टूबर 2026 की रात्रि करीब 09:00 बजे कंटेनर को ताला लगाकर बंद किया गया था। दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 10:00 बजे कंपनी के कर्मचारियों द्वारा साइट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कंटेनर का ताला टूटा हुआ एवं दरवाजा खुला मिला।कंटेनर के अंदर जांच करने पर कॉपर वायर, ग्रीन कॉपर वायर, केबल, मीटर,

चेयर, फेंसिंग जाली, प्रिंटर सहित अन्य सामग्री गायब पाई गई। चोरी गई सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 04 लाख रुपये बताई गई।घटना की सूचना प्राप्त होने पर थाना बुधनी पुलिस द्वारा तत्काल प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।एक आरोपी हिरासत मेंपुलिस टीम द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए लगातार जांच एवं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान कन्हैया कीर पिता कैलाश कीर, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम पातालखो, थाना बुधनी को हिरासत में लिया गया।पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कर घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों एवं चोरी गई सामग्री के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

आरोपी के कब्जे एवं उसके घर से चोरी गई करीब 04 लाख रुपये कीमत की सामग्री बरामद की गई है।मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।पुलिस टीम की सराहनीय भूमिकाउक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बुधनी श्री सुनील ठाकुर, उप निरीक्षक संदीप जाट, प्रधान आरक्षक नरेंद्र चौरे, सतीश रणवीर, अजय जाटव, वरिष्ठ आरक्षक सोनू चौहान, आरक्षक अनुज यादव, हरिराम, संतोष, गोविंद, विजय मालवीय, महिला आरक्षक आरती एवं पूजा तथा सैनिक चरणलाल की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।थाना बुधनी पुलिस द्वारा प्रकरण में आगे की विवेचना करते हुए अन्य आरोपियों की तलाश एवं शेष आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top