
सीहोर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार घटना विवरणः-1. दिनांक 07.03.2026 को फरियादिया सुरेखा पंवार हमराह प्रेमनारायण गोलिया ने रिपोर्ट किया कि कोई अज्ञात चोर उसके आवास का ताला तोड़कर घर मे रखे सोने चादी के जेवर व नगदी व मोबाइल चोरी करके ले गये है कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 145/2026 धारा 331(4), 305(ए) बी एन एस का कायम कर विवेचना मे लिया गया । प्रकरण में उक्त आरोपियों की पता तलाश के लिये पुलिस टीम को रवाना किया। निर्देशन एवं मार्गदर्शन- घटना की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना

द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सुनीता रावत एवं नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ. अभिनंदना शर्मा सीहोर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री रविन्द्र यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल आरोपी गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस की कार्यवाही:- वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना कोतवाली पुलिस नकबजनी करने वाले आरोपीगण से लगभग 5 ग्राम सोने के आभूषण कीमती करीब 75,000/- रुपये व 100 ग्राम चांदी के सिक्के कीमती करीब 25,000/- रुपये व चोरी गया

मोबाइल एक नग कीमती करीब 30,000/- रुपये कुल कीमती करीबन 1,30,000/- रुपये का मशरुका बरामद कर जप्त किया है। जप्त की गयी सामग्री-1.एक नग सोने का मंगल सूत्र का पेंडेट 2. एक जोड़ी चांदी की पायजेब 3. एक नग चांदी का झूमर 4. चार नग चांदी की बिछुड़ी 5. एक नग ऐनड्राइड मोबाइल 6. आठ नग सोने के पारे नाम पता आरोपीगण- 1.मुन्ना उर्फ रोहित शिल्पकार पिता कमलेश शिल्पकार उम्र 20 साल निवासी वार्ड नंबर 13 सिलावट मोहल्ला बैरसिया
जिला भोपाल 2. भारत उर्फ भरत काला पिता प्रेमनारायण अहिरवार उम्र 24 साल निवासी पलासी करोद जिला भोपाल 3. करन शाक्य पिता रामगोपाल शाक्य उम्र 20 साल निवासी वार्ड नम्बर 17 शांतिकुंज बैरसिया जिला भोपाल सराहनीय भूमिका – निरीक्षक रविन्द्र यादव, उप निरीक्षक विक्रम आदर्श, आर. जितेन्द्र चंद्रवंशी , आर. कपिल मेवाड़ा , आर. विवेक प्रताप सिह, आरक्षक सूरज मोरे सैनिक मुकेश सोनी की सराहनीय भूमिका रही।
