

आष्टा । आज विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई में आज आष्टा नगर पालिका के वार्ड क्र 15 में स्तिथ आदर्श कालोनी के रहवासियों की ओर से आदर्श गृह निर्माण सहकारी समिति के महेश मेवाडा,कैलाशचंद जैन,दिनेश कुमार आदि ने जनसुनवाई में पहुच कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को एक मांग पत्र सौपा जिसमे बताया की नगर पालिका द्वारा वार्ड 15 की अंजनी नगर,शांतिनगर,मेवाडा कालोनी का पूरा गंदा एवं बारिश का पानी हमारी आदर्श कालोनी में से निकाला जा रहा है ,

जबकि यहा पानी की निकासी नही है,आदर्श कालोनी में नाली एवं यहा से गुजरने वाले नाले पर अतिक्रमण हो जाने से,जिसके कारण पानी की निकासी नही हो पा रही है और हम सब कालोनी के रहवासी परेशान है,वार्ड पार्षद का भी इस ओर ध्यान नही है अतः आप नाली एवं नाले से अतिक्रमण हटवा कर पानी की निकासी करवाये । इसके साथ हीविधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज जनसुनवाई में आये अन्य कई ग्रामो के ग्रामीण जनों की वन टू वन मिल कर समस्याओं को सुना । स्मरण रहे प्रत्येक बुधवार को

आष्टा विधायक अपने कार्यालय में सुबाह 11 बजे से जनता की समस्याओं को सुनने,उनेह हल करवाने के लिये जनसुनवाई करते है । आज बुधवार को प्रातः 11 बजे से कार्यालय में उपस्तिथ रह कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जनता की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं को हल करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जो की हर बुधवार को अपने कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत उपस्तिथ रहते है । आज भी बड़ी संख्या में क्षेत्र से नागरिक जनसुनवाई में पहुचे एवं अपनी अपनी पीड़ा से विधायक को अवगत कराया एवं आवेदन दिये।

जनता से प्राप्त आवेदनों पर विधायक ने कहा की आपका जन सेवक होने के नाते आपकी समस्याओं को सुनना, हल करना मेरा धर्म है। आज आये आवेदनों को तत्काल सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कार्यालय आये सभी नागरिको को भरोसा दिया कि आपकी समस्याओं,मांगो का जल्द निराकरण होगा । जो मांग शासन स्तर की है उन्हें वे शासन तक पहुचायेंगे । आज जनसुनवाई में आर्थिक सहायता की मांग,

ग्राम बापचा बरामद में नहर एवं पुलिया निर्माण की मांग, ग्राम बोरखेड़ा में रास्ता दिलवाने, ग्राम भेरूपुर में पानी निकासी हेतु नाली निर्माण की अनुमति प्रदान करने,आवास योजना से नाम कट जाने, लंगापुरा आष्टा में फूल माली समाज महिला मंडल द्वारा मन्दिर निर्माण की मांग, ग्राम पिरानाखेड़ी में सेंधव समाज धर्मशाला में टिन शेड निर्माण कराने, ग्राम पंचायत पिपलिया सलारसी में चबूतरा निर्माण कराने, ग्राम सिद्धिकगंज में देव भीलट बाबा का चबूतरा निर्माण कराने, ग्राम ग्वाला के छात्र का शासकीय सांदीपनि विद्यालय जावर में एडमिशन कराने,

ग्राम पंचायत देवनखेड़ी में मालवीय समाज की धर्मशाला हेतु टिन शेड निर्माण कराने,ग्राम छापर में चंद्रवंशी खाती समाज हेतु मांगलिक भवन स्वीकृति सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। सभी आई शिकायतों,मांगो एवं आवेदनों को सम्बंधित विभागों को निराकरण हेतु निर्देश दिये है । विभागों की आई समस्याओं को लेकर मौके से ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आई समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिये,कुछ आवेदन निराकरण हेतु सम्बंधित विभागों को भेजे गये । आज जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्तिथ हुए ।


