
आष्टा । ग्राम ग्राम का समग्र विकास हो,ग्रामीण क्षेत्रो तक सरकार की विकास योजनाएं पहुचे ओर सभी का समग्र विकास हो यही भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार का लक्ष्य है उक्त उदगार विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में 15 लाख की लागत से बनने वाली धर्मशाला निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहे । ग्राम पहुचने पर विधायक इंजीनियर का डोडी भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह ठाकुर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने भव्य अगवानी कर विधायक का तुलादान कर ग्राम को बड़ी सौगात देने पर उनका सम्मान किया ।

इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि हमारा प्रयास निरंतर विकास ही हमारा सबका लक्ष्य है । आष्टा विधानसभा क्षेत्र के डोडी मंडल के ग्राम गोपालपुर में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के करकमलों से धर्मशाला के लिए जो ₹15 लाख की राशि की घोषणा की गई थी आज उसका विधायक ने भूमिपूजन किया । कार्यक्रम में उपस्तिथ सभी अतिथियों का भव्य स्वागत सम्मान किया गया। ग्रामीणजनों ने गोपालपुर वासियों की इस धर्मशाला की मांग को स्वीकार कर विकास की जो नई सौगात दी उसके लिये सभी ने विधायक जी का हृदय से आभार व्यक्त किया । आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की सहभागिता रही।

विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई….जनसुनवाई में पहुचे पोषण अभियान में लगे आउटसोर्स कर्मी,सेवाओ को निरंतरता बनाये रखने की मांग का विधायक को सौपा ज्ञापन आष्टा । आज विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई में पोषण अभियान अंतर्गत कार्यरत आउट सोर्स कर्मचारियों की सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने एवं महिला वित्त विकास निगम के मध्यम से जोड़े जाने/समुचित समायोजन किए जाने की मांग को लेकर इससे जुड़े सभी आउटसोर्स कर्मी जनसुनवाई में विधायक कार्यालय पहुचे ओर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को मांग पत्र सौपा ओर निवेदन किया कि ठेकेदार हमे हटा कर नये कर्मियों को रखने की

प्रक्रिया प्रारंभ की है,जो हमारे लिये परेशानी का कारण होगा । विधायक ने सभी की समस्या सुनी और भरोसा दिया कि इस मामले में क्या,किया जा सकता है करेंगे । इसके साथ ही विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज जनसुनवाई में आये अन्य कई ग्रामो के ग्रामीण जनों की वन टू वन मिल कर समस्याओं को सुना । स्मरण रहे प्रत्येक बुधवार को आष्टा विधायक अपने कार्यालय में सुबाह 11 बजे से जनता की समस्याओं को सुनने,उनेह हल करवाने के लिये जनसुनवाई करते है । आज बुधवार को प्रातः 11 बजे से कार्यालय में उपस्तिथ रह कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने

जनता की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं को हल करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जो की हर बुधवार को अपने कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत उपस्तिथ रहते है । आज भी बड़ी संख्या में क्षेत्र से नागरिक जनसुनवाई में पहुचे एवं अपनी अपनी पीड़ा से विधायक को अवगत कराया एवं आवेदन दिये। जनता से प्राप्त आवेदनों पर विधायक ने कहा की आपका जन सेवक होने के नाते आपकी समस्याओं को सुनना, हल करना मेरा धर्म है। आज आये आवेदनों को तत्काल सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं का समय सीमा में निराकरण

करने के निर्देश दिये । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कार्यालय आये सभी नागरिको को भरोसा दिया कि आपकी समस्याओं,मांगो का जल्द निराकरण होगा । जो मांग शासन स्तर की है उन्हें वे शासन तक पहुँचाऊँगा । आज जनसुनवाई में पोषण अभियान अंतर्गत कार्यरत आउट सोर्स कर्मचारियों की सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने एवं महिला वित्त विकास निगम के मध्यम से जोड़े जाने/समुचित समायोजन किये जाने,ग्राम पंचायत दोनिया में रामदेव मंदिर निर्माण हेतू राशि देने,ग्राम पंचायत रामपुरा कला में अतिक्रमण हटवाने,प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने,ग्राम पंचायत सेवदा में राधा कृष्ण मंदिर के पास नाला निर्माण कराने,वार्ड क्रमांक 15 के विजय नगर के खाली प्लाटो के

पानी निकास एवं नाली निर्माण कराने,ग्राम पंचायत टांडा के ग्राम मालीखेड़ी में मुरम रोड निर्माण कार्य हेतू राशि स्वीकृत करने,ग्राम पंचायत बरखेड़ा में मुर्मीकरण रोड स्वीकृत करने,ग्राम पंचायत बरखेड़ा में आरसीसी रोड मेन रोड से शांति धाम की ओर स्वीकृत करने,ग्राम पंचायत झरखेड़ी के ग्राम उदानाखेड़ी खेनियापुरा में मंदिर से शमशन घाट तक सीसी रोड निर्माण की राशि स्वीकृत करने,भैंस का बीमा दिलाने संबंधित आवेदन पत्र,ग्राम पंचायत हीरापुर में श्मशान सौंदर्यीकरण हेतु राशि स्वीकृत करने,ग्राम पिपलीया सलारसी के मध्यमिक शाला भवन की बाउंड्री वॉल

निर्माण करवाने,ग्राम पंचायत कातला में एससी बस्ती में टिन शेड निर्माण कार्य स्वीकृत करने,छात्रवृत्ति दिलवाने,पीएम किसान सम्मान निधि योजना एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण बीमा योजना का लाभ दिलवाने,ग्राम पंचायत रसुलपुरा में अतिक्रमण हटवाने,बहादरपुरा चाचरसी में नवीन ट्रांसफॉर्मर स्थापित कराने,आर्थिक सहायता दिये जाने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। सभी आई शिकायतों,मांगो एवं आवेदनों को सम्बंधित विभागों को निराकरण हेतु निर्देश दिये है । विभागों की आई समस्याओं को लेकर मौके से ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आई समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिये,कुछ आवेदन निराकरण हेतु सम्बंधित विभागों को भेजे गये । आज जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्तिथ हुए ।

