

आष्टा। नगरपालिका द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं शहर में हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अमृत हरित महाअभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत पुराना इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर स्थित नवनिर्मित नगरपालिका कार्यालय भवन परिसर में सघन पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महाअभियान का शुभारंभ नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति द्वारा पौधे लगाकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान परिसर में छायादार एवं फलदार पौधे रोपे गए और उनके संरक्षण का

संकल्प लिया गया।पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण अति आवश्यक – कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और स्वच्छ पर्यावरण के बिना समृद्ध समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। बढ़ते तापमान और प्रदूषण के इस दौर में पौधारोपण ही आने वाली पीढ़ी के लिए सबसे बड़ा उपहार है। नगरपालिका का लक्ष्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी पूर्ण सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित करना भी है। शहर को हरा-भरा और सुंदर बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को इस अभियान से जुड़कर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।पौधों की सुरक्षा के पुख्ता

इंतजाम – मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुबंधित एजेंसी इन्नोवेशन एंड टेक्नोलॉजी इंटरप्राइजेज उज्जैन द्वारा नगरपालिका के नवनिर्मित भवन परिसर में लगभग 500 फलदार पौधों का रोपण किया गया है। संबंधित कंपनी ने ही पौधों की देखरेख और संधारण का कार्य करेगी। श्री प्रजापति ने यह भी कहा कि नगर में सार्वजनिक स्थलों को चिन्हित कर और भी फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा। नवनिर्मित परिसर में रोपे गए सभी पौधों की नियमित सिंचाई और सुरक्षा के लिए परिसर में तार फेंसिंग की गई है, ताकि ये पौधे पल्लवित होकर परिसर को हरा-भरा बना सकें। पर्यावरण संवर्धन के लिए नगरपालिका आगे भी ऐसे अभियान निरंतर चलाती रहेगी।

इस अवसर पर नपाध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति, पार्षदगण डॉ. सलीम खान, कमलेश जैन, अरशद अली, मेहमूद अंसारी, सुभाष नामदेव, तारा कटारिया, एल्डरमेन शिवलाल प्रजापति, राजीव मालवीय, उपयंत्री दीपक यादव, गबू सोनी, रमेश यादव, शीना खान, विनयकुमार, राजकुमार अकेला, लखन प्रजापति, संजू नाथ आदि मौजूद थे।

आष्टा। स्थानीय नगरपालिका परिसर स्थित सभाकक्ष में महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पादों और भारतीय मानकों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मानकों द्वारा सशक्त महिला का उजियारा अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य एवं नपा उपाध्यक्ष श्रीमती सिद्दीका बी, रिसोर्स पर्सन ब्यूरो ऑफ़ इंडियन स्टैंडर्ड्स दीपिका गायकवाड़ की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ।अभियान का मुख्य उद्देश्य – आयोजित कार्यक्रम का प्राथमिक उद्देश्य महिलाओं तथा स्वयं सहायता समूहों की सदस्याओं को दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाले सामानों की

गुणवत्ता, सुरक्षा और भारतीय मानक संस्थान वाले प्रामाणिक उत्पादों के उपयोग के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रिसोर्स पर्सन ब्यूरो ऑफ़ इंडियन स्टैंडर्ड्स दीपिका गायकवाड़ ने बताया कि बाजार से सामान खरीदते समय आईएसआई मार्क और मानकों की जांच करना क्यों आवश्यक है। प्रामाणिक उत्पादों का चयन न केवल परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि आर्थिक नुकसान और नकली सामानों से भी बचाता है।

इस अवसर पर अनुराग, श्रीगणेश, बाबा रामदेव, राधिका, रानी, गोरी, सांवरिया, मोहिनी, कृष्णा, दुर्गा एवं इंदिरा स्वयं सहायता समूह की प्रतिनिधि रीना कुशवाहा, कौशल्या देवी, बबीता जायसवाल, गंगाबाई, नगीना, दुर्गाबाई, ममता, आशा शर्मा, नीता शर्मा, सोनू शर्मा, डाली, लता, मीना सेन, अरुण सोनी, संतोष परमार, नीलू ठाकुर, राजू बाई सहित सामुदायिक संगठक पार्वती शर्मा, शिवराजसिंह अहिरवार, नेहा मेवाड़ा, नरेन्द्र मालवीय एवं संदीप वर्मा आदि उपस्थित रहे।

