अभाविप आष्टा नगर इकाई का एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न- नवीन नगर कार्यकारिणी घोषित शैलेंद्र राजपूत नगर अध्यक्ष और दीपक जैन बने नगर मंत्री

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) सीहोर जिले की आष्टा नगर इकाई द्वारा एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर” का सफल आयोजन विभिन्न सत्रों के साथ सम्पन्न हुआ। शिविर में अभाविप के विभाग संगठन मंत्री श्री देशराज नारौलिया जी एवं जिला संगठन मंत्री सूर्य प्रकाश मीणा जी का विशेष प्रवास रहा।साथ में प्रान्त कार्यकारणी सदस्य रजत जी सोनी भी उपस्थित रहे प्रशिक्षण शिविर के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, वैचारिक अधिष्ठान, व्यक्तित्व विकास एवं आगामी सत्र की कार्ययोजना पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

विभिन्न सत्रों में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।इस अवसर पर अभाविप के सत्र 2026–27 की नवीन आष्टा नगर कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। नवीन कार्यकारिणी में श्री शैलेंद्र राजपूत जी को नगर अध्यक्ष एवं श्री दीपक जैन जी को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए विद्यार्थी हित, राष्ट्र निर्माण एवं संगठन विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने नवगठित कार्यकारिणी को

शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का विश्वास व्यक्त किया।मंच का संचालन सुमित बागना द्वारा किया गया जिसमें अध्यक्ष शैलेंद्र राजपूत सर, नगर मंत्री दीपक जैन, नगर उपाध्यक्ष तेजराज सर, नगर सह मंत्री सर्वेश जाटव, घनश्याम मेवाड़ा, प्रियंका परमार, हर्ष कुशवाहा, नगर महाविद्यालय प्रमुख रुद्राक्ष कुशवाहा, सह प्रमुख गजेंद्र राजपूत , नगर विद्यालय प्रमुख वंश महेश्वरी, सह प्रमुख गोपी सोनी, नगर कार्यालय मंत्री आशीष राजपूत, नगर SFS प्रमुख प्रथम वर्मा, सहप्रमुख मोहित मेवाड़ा, मुस्कान मेवाड़ा, नगर SFD प्रमुख अनमोल राठौर, SDF सह प्रमुख सक्षम मालवीय,

नगर कला मंच प्रमुख अभिषेक पटेल, नगर सहप्रमुख हर्षित सोनी, नगर खेलो भारत प्रमुख अजय पुष्प, नगर सह प्रमुख जयंत मेवाड़ा, नगर छात्रावास प्रमुख वैष्णवी परमार, अंशिका पटेल, सह प्रमुख रमन नामदेव, देवेंद्र सोनी, नगर कार्यकारिणी सदस्य यशवंत राठौर, अंशुल मालवीय, अमन मालवीय, दीपक कुशवाहा, राज विश्वकर्मा, अमन राजपूत, लव राजपूत, नरेंद्र जाट सुनील मालवीय अंकित मालवीय, अमन विश्वकर्मा, हिमांशी नायक, निक्की राजपूत, आयुष कुशवाहा, सोनू राजपूत, हरीश माथुर, नैतिक धनगर, नैतिक मेवाड़ा, सूरज राठौर, भविष्य जैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


आष्टा। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी और महान शिक्षाविद् श्रद्धेय डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के पावन अवसर पर आज पालीवाल ग्राउंड स्थित नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा के निज कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा एवं नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक – श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन भारत माता की सेवा और राष्ट्र की अखंडता के लिए समर्पित था। उन्होंने एक देश में दो निशान, दो प्रधान और दो विधान नहीं चलेंगे, का नारा देकर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका यह बलिदान युगों-युगों तक देशवासियों को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा। श्री मेवाड़ा ने कहा कि डॉ. मुखर्जी केवल एक राजनीतिक नेता नहीं थे,

बल्कि एक दूरदर्शी चिंतक और महान जनसेवक थे। राष्ट्र की एकता, अखंडता और जनसेवा के प्रति उनका समर्पित जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। श्री मेवाड़ा ने उपस्थितजनों से आव्हान करते हुए कहा कि हम सभी को उनके बताए गए आदर्शों और सिद्धांतों पर चलकर देश और समाज के विकास में अपना सक्रिय योगदान देना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर पार्षदगण रवि शर्मा, डॉ. सलीम खान, सुभाष नामदेव, अतीक कुरैशी, पूरणसिंह मेवाड़ा, रईस पठान, राकेश रेकवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top