

सीहोर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार घटना विवरणः-दिनांक 13/03/ 2025 को फरियादी की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस में उसकी नाबालिक बालिका को अज्ञात आरोपी द्वारा अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट की गई थी जिस पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 189/26 धारा 137(2)भारतीय न्याय संहिता का कायम कर विवेचना में लिया गया । वल विवेचना के दौरान प्रकरण में पीड़ित अपहृत बालिका को 20 मार्च 2025 को गुजरात के नांदेन से बरामद किया गया था किंतु आरोपी मौके से फरार हो गया था पीड़िता के कथन एवं

मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में दुष्कर्म की धाराओं का समावेश किया गया था। *निर्देशन एवं मार्गदर्शनः* – फरार आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमति सोनाक्षी सक्सेना द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सुनीता रावत एवं नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रविन्द्र यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । *पुलिस की कार्यवाही* :- वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना कोतवाली पुलिस ने विशेष टीम लगाकर प्रकरण मे,

आरोपी के संभावित पतों पर दबिश देकर उसका। वर्तमान पता उठाया मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, तकनीकी सहायता से आरोपी को घटिया जिला उज्जैन से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की जिसे प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। *पकड़े गए आरोपी*- पिंटू उर्फ अरविंद मालवीय पिता लाडसिंह मालवीय उम्र 26 साल नि. ग्राम भंवरा थाना आष्टा जिला सीहोर

*विशेष सहयोग* -प्रकरण में फरार आरोपी पिंटू उर्फ अरविंद को गिरफ्तार करने में थाना घटिया जिला उज्जैन पुलिस द्वारा कोतवाली सीहोर पुलिस की टीम को विशेष सहयोग प्रदान किया गया। *पुलिस टीम-* थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र यादव, उपनिरीक्षक विवेक आर्य, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक दयाराम, आरक्षक कपिल मेवाड़ा, आरक्षक अमन दुबे, महिला आर.प्रियंका मेवाड़ा, विवेक साइबर सेल की सराहनीय भूमिका रही ।

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत एवं एसडीओपी बुदनी रवि शर्मा के निर्देशन तथा थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना रेहटी क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी के कब्जे से चोरी गए ₹8,500 नकद, चार चांदी के कड़े एवं एक चांदी की चेन बरामद की गई है।

बरामद मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹40,000 है।घटना का संक्षिप्त विवरणदिनांक 04 जुलाई 2026 को फरियादी जोगेश यादव पिता श्री प्रीतम यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम पथोडा, थाना रेहटी, जिला सीहोर ने थाना रेहटी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी दादी के घर का सामान बिखरा हुआ था तथा घर में रखी लोहे की पेटी खुली पड़ी थी। पेटी में रखे चार चांदी के कड़े, एक चांदी की चेन एवं लगभग ₹9,000 नकद गायब थे।

किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।रिपोर्ट के आधार पर थाना रेहटी में अपराध क्रमांक 378/2026 के तहत धारा 305(1), 331(4) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।पुलिस कार्रवाईविवेचना के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही विजय कीर पिता नन्दराम कीर, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम पथोडा से पूछताछ की गई। आरोपी ने 03 एवं 04 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि में उसने फ़रियादो के घर की लोहे की पेटी से ₹9,000 नकद, चार चांदी के कड़े तथा एक चांदी की चेन चोरी करना स्वीकार किया ।

आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने ₹8,500 नकद, चार चांदी के कड़े एवं एक चांदी की चेन विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया तथा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।गिरफ्तार आरोपी विजय कीर पिता नन्दराम कीर, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम पथोडा, थाना रेहटी, जिला सीहोर।सराहनीय भूमिकाइस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कहारे, सउनि बी.एस. सिकरवार (टीम प्रभारी), प्रधान आरक्षक उग्रसेन, आरक्षक विजय एवं आरक्षक रविन्द्र की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

