जनगणना के प्रथम चरण में होंगे मकान व भवन सूचीबद्ध, जनगणना चार्ज अधिकारी व पर्यवेक्षक ने नपाध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंटकर किया कार्य प्रारंभ

आष्टा। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय जनगणना के आगामी चरणों की प्रक्रिया स्थानीय नगर पालिका में आधिकारिक रूप से प्रारंभ हो गई है। जिसका नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा के निज कार्यालय पहुंचकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं चार्ज अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति, पर्यवेक्षक प्रियंका कर्मोदिया द्वारा नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा को पुष्पगुच्छ एवं जनगणना बुकलेट भेंटकर

इस महाअभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया।पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत – मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति ने नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इसके पश्चात चार्ज अधिकारी श्री प्रजापति ने नपाध्यक्ष श्रीमती मेवाड़ा को जनगणना की कार्ययोजना और इसके राष्ट्रीय महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

नपाध्यक्ष ने की नागरिकों से अपील – शुभारंभ अवसर पर नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा ने कहा कि जनगणना राष्ट्र के विकास की धुरी है। इसी के आधार पर भविष्य की कल्याणकारी योजनाओं का खाका तैयार किया जाता है। उन्होंने समस्त नागरिकों से अपील की है कि जब प्रगणक उनके घर पहुंचे, तो उन्हें सही और सटीक जानकारी प्रदान कर इस राष्ट्रीय कार्य में अपना पूर्ण सहयोग दें।प्रथम चरण में मकान होंगे सूचीबद्ध – मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए

बताया कि जनगणना के इस प्रारंभिक चरण में मुख्य रूप से मकानों का सूचीकरण और भवन गणना का कार्य किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका द्वारा प्रशिक्षित प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की टीमें गठित की जा चुकी हैं, जो घर-घर जाकर डेटा संकलन का कार्य करेंगी। इस अवसर पर जनगणना लिपिक, राजस्व प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, सरानि गबू सोनी, प्रगणक सुनील श्रीवास्तव, फील्ड इंजीनियर निर्मल विश्वकर्मा, पूरणसिंह मेवाड़ा, आशीष शर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top