घरेलू विवाद को लेकर पिता की हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को सीहोर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया

घरेलू विवाद को लेकर पिता की हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को सीहोर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया। सीहोर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार घटना विवरणः- दिनांक 17.04.2026 को रात्रि लगभग 10:00 बजे आरोपी सोनू शाक्य ने अपने पिता सुभाष शाक्य के साथ मारपीट की, मारपीट के दौरान आरोपी द्वारा अपने पिता को जमीन पर पटककर उनकी छाती पर लात-घूंसे मारे गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। परिजनों द्वारा घायल अवस्था में उन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल सीहोर ले जाया गया,

जहां चिकित्सक द्वारा परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रकरण में फरियादिया मृतक की पत्नि कृष्णाबाई की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली सीहोर में अपराध क्रमांक 258/2026, धारा 103(1) BNS पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया । निर्देशन एवं मार्गदर्शनः- घटना की सूचना प्राप्त होने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुनीता रावत एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सीहोर डॉ अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली रविन्द्र यादव को थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया ।

पुलिस की कार्यवाही:- थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू साक्य पिता सुभाष साक्य उम्र 29 साल नि. कोली मोहल्ला गंज सीहोर को तत्काल विधिवत् गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया । *विशेष जानकारी:- आरोपी मृतक का सगा पुत्र है, जिससे प्रारंभिक जाँच में घटना पारिवारिक विवाद के चलते घटित होना पाया गया है। सराहनीय भूमिकाः- निरी रविन्द्र यादव, सउनि पतिराम पाटिल, प्र.आर. 554 कपिल सिंह कुशवाह, आर. 247 वीरेन्द्र सिंह परमार, आर. 823 चेतन चौहान की सराहनीय भूमिक रही ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top