

चोरी गई एक भैंस कीमती मूल्य 1,20,000 रू. जप्त, थाना दोराहा पुलिस द्वारा कार्यवाही। दिनांक 18/04/26 को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम बरखेड़ा देवा से एक भैंस कीमती 1,20,000 चोरी हो गई है जिसकी सूचना तस्दीक हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सुनीता रावत एवं सुश्री पूजा शर्मा एसडीओपी सीहोर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दोराहा के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

थाना दोराहा पुलिस द्वारा फरियादी विकास दांगी पिता मोर सिंह दांगी निवासी बरखेड़ा देवा की डेयरी में से एक भैंस दिनांक 16/4 एवं 17/4/26 की दरमियानी रात चोरी हो गई थी सूचना पर अपराध धारा 303(2) बी एन एस का पंजीबद किया गया एवं भैंस की तलाश की गई जो उक्त चोरी गई भैंस ग्राम खाईखेड़ा में बडली वाले तालाब धर्मेंद्र दागी के घर से जप्त की गई है आरोपी अजय कुशवाहा पिता तुलाराम कुशवाहा उम्र 22 साल निवासी खाईखेड़ा थाना अहमदपुर को गिरफ्तार किया गया है।जप्त मशरूका— 1 भैस मूल्य 1,20,000 रू., भूमिका – थाना प्रभारी राजेश सिन्हा , प्रआर अजय प्रताप सिंह, प्रआर दयाल सिंह लवाना, आरक्षक अभिलाष जाट, आरक्षक रोहन कुशवाहा, आरक्षक संदीप मैहर की रही।

