

भैरुंदा पुलिस ने लाडकुई कस्बे के घर में घुसकर की गई चोरी की घटना का 24 घंटे में किया गया खुलासा03 आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी गया माल किया बरामद01 आरोपी के विरुद्ध पूर्व से चोरी के मामले है पंजीबद्ध आदतन आरोपी राहुल के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही। घटनाक्रमः- दिनांक 15/04/2026 को फरियादी श्याम सिहं ठाकुर निवासी लाडकुई ने रिपोर्ट किया कि कोई अज्ञात चोर दिनांक 12-13/04/2026 की दरमियानी रात को फरियादी के घर के ऊपर के टीन चद्दर को हटाकर घर के अंदर घुसकर घर मे रखा

दो सिलेंडर ( भारत गैस कम्पनी के), एक पीतल का छोटा बटलोई करीबन ढाई से तीन किलो एवं एक पुश्तेनी पीतल का बङा हंडा करीब 35-40 किलो का चोरी कर ले गये है जिसकी कीमत करीबन एक लाख सात हजार रुपये है, फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। की गई कार्यवाही- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला के द्वारा तत्काल अज्ञात आरोपी की तलाश कर माल बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया था, निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत एवं

एसडीओपी श्री रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम दांगी के नेतृत्व में लाडकुई चौकी की एक टीम गठित की गई। गठित टीम ने खोजबीन प्रारंभ की एवं ग्राम वासियो से पूछताछ की व तकनीकी साक्ष्यो का उपयोग करते हुऐ मुखविर मामूर किये गये| जिसके उपरान्त मुखविर व्दारा सूचना प्राप्त हुई कि संदेही कपिल कुमार गोयल , राहुल बानवारी , शिवराज वर्मा व्दारा लाडकुई में श्याम सिहं ठाकुर के घर हुई चोरी की घटना को अंजाम दिया है । गठीत टीम व्दारा तत्काल एक्शन लेते हुऐ संदेहियो को अभिरक्षा में लिया एवं संदेहियो से पूछताछ की गई

जिन्होने जुर्म करना स्वीकार किया तत्पश्चात पुलिस व्दारा चोरी गया मशरूका को आरोपीगणो के घर से जप्त किया गया। नाम पता आरोपीः- शिवराज वर्मा पिता लक्ष्मीनारायण वर्मा उम्र 27 माल निवासी मुनेड रोड लाडकुई भैरूंदा 02 राहुल बनवारी पिता शातिजाल बनवारी उम्र 27 साल निवासी हरिजन मोहल्ला लाडकुई थाना भैरुंदा 03. कपिल कुमार गोयल पिता मनोहरलाल उम्र 38 माल निवासी लाडकुई थाना भैरूंदा सीहोर *सराहनीय भूमिका–* उक्त कार्य में निरी घनश्याम दाँगी, उनि राजेश यादव , प्र.आर. 163 महेन्द्र सिहं , आर. 890 बसंत मीणा , आर0 536 प्रकाश नर्रे की विशेष भूमिका रही।