

अवैध शराब परिवहन/भण्डारण में 81 लीटर शराब कीमत 36000 रू. के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने मे थाना जावर पुलिस को सफलता प्राप्त। सीहोर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार दिनांक 18/04/26 को मुखबिर पर ग्राम बमुलिया के शमशान घाट के अंदर खडे पुराने पानी के टेंकर के अंदर से देशी प्लेन मदिरा के 450 क्वाटर प्रत्येक 180 एमएल कुल 81 लीटर किमती 36000 रू. की जप्त की जाकर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। जिसमे दिनांक 09/05/26 को साक्ष्यो के आधार पर

आरोपी राहुल पिता कुमैर सिह उम्र 30 साल नि. बमुलिया रायमल को गिरफ्तार किया जाकर अन्य फरार आरोपी अरविंद सैंधव निवासी जोलाई की तलाश जारी हैगिरफ्तार आरोपी— राहुल पिता कुमैर सिह उम्र 30 साल नि. बमुलिया रायमल ।सराहनीय कार्य– उपुअ हेमंत पांडेय, उनि संतोष विश्वकर्मा, प्रआर 668 सुनील वर्मा, प्रआर 496 श्रीराम जाट, प्रआर 17 तेजभान सिह, आर 765 नरेन्द्र सैंधव, आर 624 मनोज जाट, आर 55 अनिल चौधरी, आर 215 सुरेन्द्र मंडलोई, सैनिक 168 राहुल परमार, सैनिक 226 बनेसिह, थाना जावर पुलिस की सराहनीय भूमिका रही ।

सीहोर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्तिअनुसार विवरण- थाना इछावर में दिनांक 04.05.26 को सहायक यंत्री उप संभाग इछावर श्री विदुर दुवे व्दारा थाने पर रिपोर्ट किया कि दिनांक 03.05.26 की रात्रि में रामनगर मोलगा के वीच कोई अज्ञात चोर 11 केव्ही लाईन के 18 खंभे तोडकर बिजली तार चोरी कर ले गये है | रिपोर्ट पर अपराध क्र. 181/26 धारा 136 विधुत अधिनियम का कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया। पुलिस कार्यवाही- प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमति सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत के मार्गदर्शन में एसडीओपी भैरूंदा श्री रोशन कुमार जैन द्वारा थाना प्रभारी इछावर पंकज वाडेकर के नेतृत्व में टीम गठित की गई | पुलिस टीम व्दारा त्वरित कार्यवाही करते हुये तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना के आधार पर संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर हिकमत अमली से पूछताछ की गई |पूछताछ दौरान उपरोक्त आरोपी गणों के व्दारा जुर्म स्वीकार किया गया | आरोपीगण- 1. अयान खां पिता मन्नान खां उम्र 20 साल निवासी कोलीपुरा इछावर। 2. जेद हसन पिता मेहबूब हसन उम्र 20 साल निवासी ग्राम ब्रिजिशनगर। 3. राजेन्द्र मेवाडा पिता मनोहर मेवाडा उम्र 20 साल निवासी ब्रिजिश नग। 4. राजा बामनिया पिता प्रेम बामनिया उम्र 19 साल निवासी ग्राम ब्रिजिशनगर

आरोपीगणों से प्रकरण में चोरी गया 18 खंभो के बिजली तार कीमती करीबन 08 लाख रूपये का मसरूका व घटना में प्रयुक्त हथियार (कटर व दराता) और ओमनी वेन को विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी गणों को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। अग्रिम विवेचना जारी है। उक्त कार्यवाही में निरी. पंकज वाडेकर, प्र.आर 347 विक्रम रघुवंशी, प्रआर 198 अमित चौहान, प्र.आर 484 राजेश तिवारी, प्र.आर 312 रामनरेश नरवरिया, आर. नरेन्द्र जाट, सैनिक विक्रम सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

