आनन्दीपुरा ग्राम पंचायत को मिली बड़ी सौगातविधायक ने 20 लाख से बनने वाले कंक्रीट रोड निर्माण का किया भूमिपजन

आष्टा । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर द्वारा विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत को विकास की सौगातें दे रहे है । जनपद पंचायत आष्टा की ऐसी कोई पंचायत नही है,जहाँ विधायक गोपालसिंह इंजीनियर द्वारा दी गई सौगातों,विकास कार्यो से छुटी हो । उसी के तहत आष्टा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत आनन्दीपुरा के ग्रामीणजनों द्वारा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को ग्राम में निर्मल नीर कूप के पास से शमशान तक सीसी रोड निर्माण की मांग की गई थी । ग्रामीणों की मांग पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सीसी रोड निर्माण कार्य के लिये 20 लाख की राशि स्वीकृत की ।

आज विधिविधान से ग्राम पहुचे विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सरपंच सज्जनसिंह मेवाडा की उपस्तिथि में उक्त 20 लाख की राशि से बनने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया । इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा मेरा प्रयास है कि क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में विकास के वो सब कार्य हो जो समस्या के रूप में हम सबके सामने है । मप्र में आपके द्वारा बनाई सरकार है,क्षेत्र का विधायक आपका बेटा,भाई है तो फिर कोई चिंता ना करे । आपकी समस्याओं का निदान करना मेरा कर्तव्य है जिसे में पूरा करूंगा । सीसी रोड के भूमिपजन कार्यक्रम में महेंद्रसिंह गऊखेड़ी,डोडी मंडल अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह ठाकुर,जनपद सदस्य वीरेन्द्र ठाकुर,दशरथसिंह ठाकुर,सरपंच सज्जनसिंह मेवाडा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्तिथ थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top