ग्राम गोपालपुर में बाबा रामदेवजी की धर्मशाला निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करने हेतु विधायक को ग्रामीणों ने सौपा मांग पत्र

आष्टा । आज विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई में ग्राम गोपालपुर में बाबा रामदेवजी की धर्मशाला निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करने हेतु विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को ग्रामीणों ने मांग पत्र सौपा इसके साथ ही विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज जनसुनवाई में आये अन्य कई ग्रामो के ग्रामीण जनों की वन टू वन मिल कर समस्याओं को सुना । स्मरण रहे प्रत्येक बुधवार को आष्टा विधायक अपने कार्यालय में सुबाह 11 बजे से जनता की समस्याओं को सुनने,उनेह हल करवाने के लिये जनसुनवाई करते है ।

आज बुधवार को प्रातः 11 बजे से कार्यालय में उपस्तिथ रह कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जनता की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं को हल करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जो की हर बुधवार को अपने कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत उपस्तिथ रहते है । आज भी बड़ी संख्या में क्षेत्र से नागरिक जनसुनवाई में पहुचे एवं अपनी अपनी पीड़ा से विधायक को अवगत कराया एवं आवेदन दिये। जनता से प्राप्त आवेदनों पर विधायक ने कहा की आपका जन सेवक होने के नाते आपकी समस्याओं को सुनना, हल करना मेरा धर्म है। आज आये आवेदनों को तत्काल सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये ।

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कार्यालय आये सभी नागरिको को भरोसा दिया कि आपकी समस्याओं,मांगो का जल्द निराकरण होगा । जो मांग शासन स्तर की है उन्हें वे शासन तक पहुँचाऊँगा । आज जनसुनवाई में ग्राम पंचायत गोपालपुर में बाबारामदेव जी धर्मशाला निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करने,कृषि भूमि पर जाने वाले शासकीय रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने,शासकीय महाविद्यालय आष्टा में कार्यरत कर्मचारियों की सेवाएं निरन्तर किए जाने की मांग,ट्रांसफार्मर उन्नयन कराने ,ग्राम मुंदीखेड़ी में बाबा रामदेवजी मंदिर निर्माण हेतु सहयोग राशि स्वीकृत करने की मांग,विद्युत पोल स्थापित कराने,अहीर यादव समाज की धर्मशाला हेतु भूमि आवंटिन कराने,

ग्राम बापचा दौनिया में सी सी रोड़ निर्माण,स्वैच्छिक स्थानान्तरण बाबत्,भूमि का सीमांकन कराने,सहित अन्य आवेदन पत्र प्राप्त हुऎ। सभी आई शिकायतों,मांगो एवं आवेदनों को सम्बंधित विभागों को निराकरण हेतु निर्देश दिये है । विभागों की आई समस्याओं को लेकर मौके से ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आई समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिये,कुछ आवेदन निराकरण हेतु सम्बंधित विभागों को भेजे गये । आज जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्तिथ हुए ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top