गवर्नमेंट एक्सीलेंस स्कूल नं. 1 में “सृजन संवाद कार्यक्रम” का आयोजन, छात्र एवं छात्रों को अधिकार, कानून, सुरक्षा और डायल 112 सेवा के प्रति किया गया जागरूक

गवर्नमेंट एक्सीलेंस स्कूल नं. 1 में “सृजन संवाद कार्यक्रम” का आयोजन, छात्र एवं छात्रों को अधिकार, कानून, सुरक्षा और डायल 112 सेवा के प्रति किया गया जागरूक। जागरूक सत्र के बाद छात्र एवं छात्राओं को थानों का भ्रमण करवाकर पुलिस कार्यप्रणाली को समझाया गया*पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के अनुपालन में, जिला सीहोर पुलिस एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गवर्नमेंट एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल नं. 1, सीहोर में “सृजन संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना एवं

डॉ प्रशांत चौबे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर ने माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ सीहोर पुलिस के इस विशेष कार्यक्रम/अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया ।कार्यक्रम में एसडीओपी सीहोर सुश्री पूजा शर्मा तथा विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुनीता जैन विशेष रूप से उपस्थित रही।➡️कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्य:✅छात्रों को उनके कानूनी अधिकारों एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना ।✅सुरक्षा, कानून और न्याय प्रक्रिया की आधारभूत जानकारी प्रदान करना ।

✅पुलिस और समाज (विशेषकर युवाओं) के बीच निरंतर संवाद स्थापित कर आपसी विश्वास को सुदृढ़ करना।कार्यक्रम के अंतर्गत परिचय एवं आइस-ब्रेकिंग सत्र, “मैं, मेरे अधिकार और मेरी जिम्मेदारियां” विषय पर विचार-विमर्श, छात्रों के साथ चर्चा “कानून, सुरक्षा और न्याय” विषय पर पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना एवं डॉ प्रशांत चौबे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर ने बच्चों को संबोधित करते हुए विभिन्न जानकारियां दी गई ।थाना भ्रमण और

डायल 112 का अवलोकन:कार्यक्रम के समापन के पश्चात छात्रों को व्यावहारिक समझ देने के लिए थाना भ्रमण कराया गया। इस दौरान छात्र डायल 112 सेवा की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। थाना कोतवाली, महिला थाना एवं यातायात थाना के अधिकारियों द्वारा छात्रों को सुरक्षा तकनीकों और पुलिस व्यवस्था के बारे में विस्तृत ब्रीफिंग दी गई । थाना भ्रमण के अवसर पर सूबेदार प्राची राजपूत उपस्थित रही ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top