एडीआर सेंटर आष्टा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया

 माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीहोर के निर्देशानुसार श्री महेश कुमार चैहान, प्रथम जिला न्यायाधीश आष्टा के द्वारा जागृत्ति योजना 2025 के अंतर्गत ‘‘सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य’’ अभियान में पाॅक्सो अधिनियम के संबंध में पुलिस विभाग के साथ संवेदीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 26 मई 2026 को स्थान एडीआर सेंटर आष्टा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उप-निरीक्षक अशोक दुबे थाना सिद्धीकगंज, उप-निरीक्षक हीरेश सोनी थाना पार्वती, उप-निरीक्षक राजकुमार यादव थाना आष्टा, उप-निरीक्षक दिनेश सिंह यादव थाना-जावर द्वारा पाॅक्सो एक्ट के संबंध में चर्चा की गई।

सीहोर, 26 मई, 2026 कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिलेभर से आए 72 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। जिला मुख्यालय के साथ ही जनपद कार्यालयों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई। 

जनसुनवाई में भूमि विवाद, नामांतरण, बंटवारा, आपसी विवाद, मेढ.-रास्ता विवाद, बीपीएल कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, गन लाइसेंस,  वृद्धावस्था पेंशन, आर्थिक सहायता, मुआवजा से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर सुश्री वंदना राजपूत, एसडीएम श्री तन्मय वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top