केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा लिखी गई पुस्तक “अपनापन” के विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक इंजीनियर, दी बधाई

आष्टा । आज 26 मई को नई दिल्ली में पूर्व उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू जी, पूर्व प्रधानमंत्री श्री एच.डी. देवेगौड़ा जी की गरिमामयी उपस्थिति में मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान द्वारा लिखित पुस्तक “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” का विमोचन एक गरिमामय कार्यक्रम में किया गया । आष्टा से विधायक गोपालसिंह इंजीनियर दिल्ली पहुचे ओर उक्त कार्यक्रम में शामिल हुए । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने बताया कीयह पुस्तक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रेरणादायी नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता,

जनसेवा के प्रति समर्पण एवं राष्ट्र प्रथम की भावना को अत्यंत आत्मीयता और विस्तार से प्रस्तुत करती है।“संगठन, समर्पण और संवाद”, इन तीन प्रमुख स्तंभों के माध्यम से लेखक कृषि मंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की उस असाधारण यात्रा को शब्द दिए हैं, जिसने कार्यकर्ता से लेकर राष्ट्र निर्माण तक भारत की राजनीति तथा जनविश्वास को नई दिशा प्रदान की है। विधायक इंजीनियर ने बताया की

यह पुस्तक केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व का वर्णन नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन, संवेदनशील नेतृत्व एवं उनकी कार्यपद्धति और भारतीय संस्कृति के वैश्विक विस्तार की प्रेरक गाथा है। विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की में स्वयं उक्त प्रकाशित पुस्तक को पडूंगा साथ ही भाजपा केप्रत्येक कार्यकर्ता, युवा और राष्ट्रहित में कार्य करने वाले व्यक्तियो से भी अपील करूंगा की वे समय निकाल कर अपनापन पुस्तक अवश्य पढ़े।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top