
आष्टा। ग्राम भंवरा स्थित माताजी चौक, मां इलाही वैष्णवी धाम में आयोजित तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा एवं कथा कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को भक्तिमय वातावरण में हुआ। कथा के प्रथम दिवस बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और कथा श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।कथा का वाचन भागवताचार्य साध्वी देवी गोपालिका किशोरी जी, श्रीधाम वृंदावन द्वारा किया जा रहा है। कथा के दौरान उन्होंने भक्त शिरोमणि नरसिंह मेहता के जन्म, उनके जीवन, भक्ति एवं भगवान श्रीकृष्ण के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा का विस्तार से वर्णन किया।

उन्होंने बताया कि सच्ची भक्ति और समर्पण से भगवान अपने भक्तों के सभी संकट दूर करते हैं तथा भक्त की लाज रखने स्वयं प्रकट होते हैं।कार्यक्रम में योगी राजेश्वर नाथ महाराज, गुरु श्री गोरखनाथ अलख अखाड़ा एवं श्रीमद्भागवत मुनि श्री फलाहारी महाराज, सीताराम वृंदावन (उ.प्र.) का सान्निध्य एवं आशीर्वाद श्रद्धालुओं को प्राप्त हो रहा है। मंदिर समिति भंवरा पटेल विक्रम सिंह परमार आदरणीय हरिओम पिंटू परमार सरपंच आदरणीय शिवराम प्रधान आदरणीय देवी सिंह भगत करण सिंह परमार चंपा वाले आदरणीय मानसिंह सेल्समैन साहब

आदरणीय शिवराम सेठ आदरणीय राजेंद्र जैन आदरणीय शंकर लाल कॉलोनी जितेंद्र नाथ देवराज नाथ मंदिर पुजारी मोहन परमार मोबाइल राजेंद्र जी प्रधान गोविंद परमार बाबूलाल टेलर साहब जगदीश परमार गोविंद परमार धर्म सिंह परमार आदरणीय राजा सिंह मेवाड़ा लक्ष्य प्रताप सिंह आदरणीय धर्मेंद्र योगी आदरणीय भगवान दास आदरणीय संतोष दास कथा के दौरान भजनों और धार्मिक प्रसंगों से पूरा पंडाल भक्तिरस में सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर धर्म, भक्ति एवं सनातन संस्कृति के संदेश को आत्मसात किया।आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से आगामी दिनों में भी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा का लाभ लेने की अपील की है।

आष्टा/कोठरी/जावर। खरीफ सीजन की तैयारियों एवं किसानों को समय पर कृषि संबंधी व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर बालागुरु के. ने कोठरी, डाबरी, पगारियाराम एवं तहसील जावर ग्राम मुरावर क्षेत्र का दौरा कर उर्वरक वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सोसायटियों में उपलब्ध उर्वरकों के स्टॉक, वितरण प्रक्रिया, ई-टोकन व्यवस्था तथा किसानों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि

खरीफ सीजन किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, इसलिए खाद एवं अन्य कृषि आदानों की उपलब्धता में किसी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने उर्वरकों के भंडारण एवं वितरण की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए निर्देश दिए कि किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पारदर्शी एवं सुगम तरीके से खाद उपलब्ध कराई जाए।इसके बाद कलेक्टर ग्राम पगारिया राम पहुंचे, जहां उन्होंने आयोजित फार्मर रजिस्ट्री कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से सीधे संवाद कर रजिस्ट्री प्रक्रिया की जानकारी ली तथा पंजीयन कार्य में लगे कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसानों के कार्यों का त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से निराकरण किया जाए।

इस दौरान उन्होंने ई-टोकन व्यवस्था की भी समीक्षा कर किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप किसान हितैषी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसानों को समय पर खाद, बीज एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए सभी विभाग समन्वित प्रयास करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए तथा उन्हें किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।निरीक्षण उपरांत कलेक्टर तहसील जावर के मुरावर ग्राम पहुंचे,

जहां उन्होंने सोसायटी में उपलब्ध उर्वरकों के भंडारण, वितरण व्यवस्था एवं ई-टोकन प्रणाली का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपस्थित किसानों एवं अधिकारियों से चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा दोहराया कि किसानों को खाद प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने एवं वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।दौरे के दौरान कलेक्टर श्री बालागुरु के. नेतहसील जावर के ग्राम मुरावर की उचित मूल्य दुकान का भी औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दुकान में उपलब्ध खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन कराया गया, जिसमें रिकॉर्ड अनुसार स्टॉक एवं वास्तविक उपलब्ध गेहूं सहित अन्य खाद्यान्न में अंतर पाया गया। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जावर तहसीलदार ओमप्रकाश चोरमा को मामले की विस्तृत जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा

पात्र हितग्राहियों को उनका हक समय पर मिलना सुनिश्चित किया जाए।निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नितिन कुमार टाले, तहसीलदार ओमप्रकाश चोरमा, तहसीलदार आष्टा राम पगारे सहित कृषि, सहकारिता एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर के इस निरीक्षण से क्षेत्र के किसानों में विश्वास बढ़ा है तथा प्रशासन द्वारा उर्वरक वितरण एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सतत निगरानी की सराहना की जा रही है।