कलेक्टर बालागुरु के. ने किया कोठरी, डाबरी, पगारिया राम एवं मुरावर का निरीक्षण, उर्वरक वितरण व्यवस्था का लिया जायजा, मुरावर की उचित मूल्य दुकान में खाद्यान्न स्टॉक में गड़बड़ी मिलने पर जांच के दिए निर्देश

आष्टा/कोठरी/जावर। खरीफ सीजन की तैयारियों एवं किसानों को समय पर कृषि संबंधी व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर बालागुरु के. ने कोठरी, डाबरी, पगारियाराम एवं तहसील जावर ग्राम मुरावर क्षेत्र का दौरा कर उर्वरक वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सोसायटियों में उपलब्ध उर्वरकों के स्टॉक, वितरण प्रक्रिया, ई-टोकन व्यवस्था तथा किसानों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि

खरीफ सीजन किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, इसलिए खाद एवं अन्य कृषि आदानों की उपलब्धता में किसी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने उर्वरकों के भंडारण एवं वितरण की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए निर्देश दिए कि किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पारदर्शी एवं सुगम तरीके से खाद उपलब्ध कराई जाए।इसके बाद कलेक्टर ग्राम पगारिया राम पहुंचे, जहां उन्होंने आयोजित फार्मर रजिस्ट्री कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से सीधे संवाद कर रजिस्ट्री प्रक्रिया की जानकारी ली तथा पंजीयन कार्य में लगे कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसानों के कार्यों का त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से निराकरण किया जाए।

इस दौरान उन्होंने ई-टोकन व्यवस्था की भी समीक्षा कर किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप किसान हितैषी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसानों को समय पर खाद, बीज एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए सभी विभाग समन्वित प्रयास करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए तथा उन्हें किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।निरीक्षण उपरांत कलेक्टर तहसील जावर के मुरावर ग्राम पहुंचे,

Oplus_16908288

जहां उन्होंने सोसायटी में उपलब्ध उर्वरकों के भंडारण, वितरण व्यवस्था एवं ई-टोकन प्रणाली का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपस्थित किसानों एवं अधिकारियों से चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा दोहराया कि किसानों को खाद प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने एवं वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।दौरे के दौरान कलेक्टर श्री बालागुरु के. नेतहसील जावर के ग्राम मुरावर की उचित मूल्य दुकान का भी औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दुकान में उपलब्ध खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन कराया गया, जिसमें रिकॉर्ड अनुसार स्टॉक एवं वास्तविक उपलब्ध गेहूं सहित अन्य खाद्यान्न में अंतर पाया गया। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जावर तहसीलदार ओमप्रकाश चोरमा को मामले की विस्तृत जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा

पात्र हितग्राहियों को उनका हक समय पर मिलना सुनिश्चित किया जाए।निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नितिन कुमार टाले, तहसीलदार ओमप्रकाश चोरमा, तहसीलदार आष्टा राम पगारे सहित कृषि, सहकारिता एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर के इस निरीक्षण से क्षेत्र के किसानों में विश्वास बढ़ा है तथा प्रशासन द्वारा उर्वरक वितरण एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सतत निगरानी की सराहना की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top