कॉलेज चलो अभियान के तहत शहीद भगत सिंह महाविद्यालय में हेल्प डेस्क संचालित

​आष्टा। कॉलेज चलो अभियान के दूसरे चरण के तहत शहीद भगत सिंह शासकीय महाविद्यालय में हेल्प डेस्क का कार्य निरंतर जारी है। महाविद्यालय में पहुंचे अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को कॉलेज में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों, उनकी फीस, छात्रवृत्ति, प्लेसमेंट, पुस्तकालय सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों की सभी जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान महाविद्यालय परिसर में ही करना है। इस कार्य में राहुल प्रजापति, मुकेश परमार,

राजेश्वर भूतिया एवं बने सिंह मेवाड़ा द्वारा विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया संबंधी जानकारी दी जा रही है। वहीं पुस्तकालय में रूप किशोर शर्मा एवं डॉ- दीपक मालवीय द्वारा विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को प्रवेश एवं शैक्षणिक सुविधाओं के संबंध में उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने एवं उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित किया जा रहा है।

सीहोर, 23 मई 2026

      भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ‘ज्वाइन इंडियन आर्मी’ की वेबसाइट पर पंजीकृत अभ्यर्थियों की ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) 1 जून से 12 जून 2026 तक भोपाल के दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। विभिन्न श्रेणियों के लिए यह परीक्षा प्रतिदिन चार शिफ्टों में होगी। इस वर्ष से अग्निवीर क्लर्क और स्टोर कीपर (टेक्निकल) के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट भी ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर ही लिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड 15 मई 2026 से भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) पर उपलब्ध करा दिए गए हैं, जहां से अभ्यर्थी इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

      सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) के लिए भोपाल में दो केंद्र बनाए गए हैं। पहला केंद्र आईओएन डिजिटल जोन (आईडीजेड) प्रेस्टीज श्री जयराम एजुकेशन सोसायटी, कोकता बायपास, रायसेन रोड और दूसरा केंद्र आईओएन डिजिटल जोन (आईडीजेड) आरजीपीएम, सांखेड़ी, दानिश कुंज, कोलार रोड पर स्थित है।

      सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट अनिवार्य रूप से अपने साथ लाएं। साथ ही एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें और निर्धारित समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

      भारतीय सेना में चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है और चयन केवल योग्यता (मेरिट) के आधार पर किया जाता है। सेना भर्ती कार्यालय ने सभी अभ्यर्थियों को दलालों और धोखाधड़ी करने वालों से सावधान रहने की सख्त हिदायत दी है। भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार के स्पष्टीकरण या सहायता के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल के दूरभाष क्रमांक 0755-2540954 और 9039018588 पर कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top