उमरसिंगी में विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने किया 20 लाख से बनने वाले सीसी रोड का भूमिपूजन, ग्रामो में ग्रामीणों, किसानों, युवाओ से किया संवाद

आष्टा । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विश्वास,विकास व गरीब कल्याण के सफलमत 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा मंडलो के दौरे के दौरान विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने भाजपा कोठरी मंडल के अध्यक्ष देवजी पटेल के साथ कोठरी मंडल के ग्राम जताखेड़ा, समरदा,सामरदी, उमरसिंगी,मोलूखेड़ी, कचनारिया,पारवा,मैनाखेड़ी,कोठारी, मानाखेड़ी, शिवखेड़ी,बोरखेड़ा निपानिया,अतरालिया,लसुलड़िया सड़क ग्राम पहुचे । दौरे के दौरान सभी ग्रामो में ‘एक पेड़ मां के नाम‘

अभियान के तहत पौधारोपण कर ग्राम के नागरिको से संवाद किया एवं ग्राम उमरसिंगी में 20 लाख की लागत से बनने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर मोदी जी के 12 साल पूर्ण होने की खुशी में ग्राम को रोड की बड़ी सौगात दी ।ग्रामीण दौरे के दौरान चौपाल सभाओं को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने 12 साल के बेमिसाल कार्यकाल में यू तो देश को कई बड़ी बड़ी सौगातें दी उनमें से नागरिको को आयुष्मान योजना के तहत गम्भीर बीमारियों के इलाज के लिये 5 लाख तक का ईलाज मुफ्त ओर

उसके बाद सभी 70 प्लस उम्र के बुजुर्गों को भी इस योजना में जोड़ कर एक बड़ी सौगात दी वही मोदी जी ने देश के अन्नदाताओं की चिंता कर किसान सम्मान निधि हर वर्ष 06 हजार की राशि किसानों के खाते में भेज कर योजना का लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुचाया है । देश मे गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगो मे से 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाना एवं ऑपरेशन सिंदूर 12 साल के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियों में से प्रमुख उपलब्धि है । इसके साथ ही स्वच्छता,हर घर नल से जल,प्रधानमंत्री आवास योजना,देश की सुरक्षा को लेकर किये कार्यजनधन के बैंकों में खुले खाते,यूपीआई से

भुगतान,विदेशों में भारत की छबि को स्थापित करना,उज्जवला,धारा 370 एवं तीन तलाक को खत्म किया,अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा जैसे अनेकों कार्य कर मोदी जी मे विकास का एक अमिट इतिहास लिखा और करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाये।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यों में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 12 साल के कार्यकाल में सेवा,सुशासन और जनकल्याण को माध्यम बना कर गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और श्रमिकों सहित सभी वर्गों के लिए संचालित योजनाओं ने देश के विकास को नई दिशा दी है।

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने जनकल्याण, स्वच्छता, महिला सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन देखे हैं। विधायक ने कहा की प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रारंभ किए गए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को मातृ सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया। आज ग्रामीण क्षेत्र के दौरे में हम सब ने मिल कर वृक्षारोपण किया है और सभी ने संकल्प लिया कि लगाये पौधों की पूरी तरह देख रेख करेंगे और विकसित करेंगे । विधायक इंजीनियर ने कहा की मप्र में डॉ मोहन यादव जी की डबल इंजन की सरकार ने देशभर में सड़कों,सिंचाई,स्वास्थ,शिक्षा,पेयजल, सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ा विकास हुआ है,

जिससे आम नागरिकों के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है। शिक्षा के क्षेत्र में भी भारत ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। हमारे आष्टा एवं जावर में 100 करोड़ से अधिक के दो नये सांदीपनी विद्यालयों का निर्माण एवंनई शिक्षा नीति के माध्यम से युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे देश का युवा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आष्टा में जल्द ही स्मॉल स्केल इंड्रस्ट्रीज भी अस्तित्व में आने वाला है,जहां छोटी छोटी इंड्रस्ट्रीज खुलेगी,युवाओ को रोजगार मिलेगा ।प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण एवं

नारी सम्मान को लेकर हमारी सरकार गम्भीर है । इसको लेकर पूरे विधानसभा क्षेत्र के सभी आठो मंडलो में हमने महिलाओं की भजन प्रतियोगिताएं कराई जो एक नवाचार था । महिला शिक्षा, स्वयं सहायता समूहों, स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण के माध्यम से महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का लगातार कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 केवल सरकार की योजना नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का राष्ट्रीय संकल्प है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में किसानों, गरीबों, युवाओं और महिलाओं का सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रहा है। नर्मदा पार्वती लिंक योजना के माध्यम से खेतों में पानी शुरू होते ही हमारा क्षेत्र हराभरा तो होगा ही,हमारा अन्नदाता भी सुखी और संपन्न होगा । दौरे के दौरान कोठरी में पार्टी के वरिष्ठ जगदीश जी पटेल के निवास पहुच कर विधायक ने स्वागत सम्मान किया । विभिन्न गाँवों में निवासरत पटेल बलदेवसिंह जी,पूर्व मंडी अध्यक्ष रमेश जी बोरखेड़ा सहित अन्य सभी वरिष्ठजनो का स्वागत सम्मान किया । ग्रामीण दौरे के दौरान ग्रामो में पहुचने पर ग्रामीणजनों,भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक गोपालसिंह इंजीनियर की भव्य अगवानी कर स्वागत,सम्मान किया गया

कोठरी मंडल के ग्रामीण क्षेत्र के दौरे में मंडल अध्यक्ष देवजी पटेल,नप अध्यक्ष प्रतिनिधि राधेश्याम दलपति,पूर्व मंडल अध्यक्ष रूपेश पटेल,प्रेम मेवाडा,जितेन्द्र उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश सरपंच,कुमेरसिंह महामंत्री,कृपालसिंह सरपंच, मुकेश प्रजापति,कमलसिंह सरपंचसहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी,बूथ अध्यक्ष, सरपंच,एवं कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।”जब विधायक कुसुम योजना के सोलरपम्प हितग्राही जितेन्द्र पहलवान से मिलने उनके खेत पर पहुचे”मोदी जी के 12 साल की अनेकों उपलब्धियों योजनाओं से हर आम और खास आज लाभ उठा रहे है,ग्रामीण दौरे के दौरान विधायक गोपालसिंह इंजीनियर भारत सरकार द्वारा किसानों के लिये कुसुम योजना के तहत खेतो पर बिजली की समस्या से मुक्त कर सोलर पम्प योजना का लाभ ले रहे कोठरी निवासी जितेंद्र पहलवान के खेत पर पहुचे ओर हितग्राही से संवाद किया ।

योजना का लाभ ले रहे किसान जितेन्द्र पहलवान ने बताया की पहले वो बिजली के कनेक्शन से ट्यूबवेल चलाते थे,बिजली के कारण कई बार परेशानी भी सिंचाई में आती थी । अब जब से मोदी सरकार की किसानों के लिये खेतो पर सिंचाई के लिये कुसुम योजना में सोलर पंप लगाया तब से रोजाना दिन भर पानी की सुविधा मिल गई,फसलों के अलावा अब सब्जियां भी पैदा कर लेते है,आय भी बढ़ गई,फसलों को समय पर पानी भी मिल जाता है । किसान ने बताया की उक्त सोलर पंप से 03 एचपी की मोटर चलती है । इसमें केवल 36 हजार रुपये लगे बाकी करीब 90% सब्सिडी मिल गई है । किसान ने उक्त योजना को किसानों के हित मे मोदी सरकार की बड़ी सौगात माना और मोदी जी का आभार व्यक्त किया ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top