
उत्साह, उमंग, श्रद्धा, भक्ति के साथ मनाई गई भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी, आकर्षक सजे मन्दिर, हुए अभिषेक, महाआरती, निकला चल समारोह, विधायक हुए शामिल, रात 12 बजे आरती के बाद हुआ प्रसाद वितरण

आष्टा । भगवान श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव आज आष्टा नगर सहित पूरे क्षेत्र में उत्साह,उमंग,श्रद्धा,भक्ति के साथ मनाई गई । सभी मंदिरों में आज विशेष धार्मिक कार्यक्रम,पूजन अभिषेक,भजन सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए । रात 12 बजे भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया एवं उसके बाद प्रसाद वितरण हुआ।आज जन्माष्टमी पर सभी मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया,रोशनी की गई एवं भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया । मंदिरों में आज लड्डू गोपाल को झूला झुलाया गया ।

मंदिरों के साथ साथ आज भक्तों ने अपने अपने घरों पर भी जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई,आज भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया । भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आज मंदिरों को बड़े ही आकर्षक रूप से सजाये गये थे मन्दिर । जन्माष्टमी पर मंदिरों में अभिषेक,महाआरती सहित अनेकों धार्मिक कार्यक्रम,भजन संध्या सम्पन्न हुए । आज प्रातः नगर में यादव अहीर समाज का विशाल चल समारोह निकला जिसमे विधायक गोपालसिंह इंजीनियर शामिल हुए ।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आज भाऊबाबा मन्दिर के सामने सहित नगर में अन्य स्थानों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। रात 12 बजे सभी मंदिरों में इस्कॉन में भगवान श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव मनाया गया । जन्माष्टमी पर भगवान के दर्शन करने पहुचे विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने अलीपुर स्तिथ श्री कृष्ण गौशाला में गौपूजन किया एवं गौशाला के प्रमुख गोसेवकों का सम्मान किया यह विधायक गौपालसिंह इंजीनियर ने बताये गये विकास कार्य कराये जाने की भी घोषणा की । वार्ड 17 में काछीपूरा के चौराहे पर स्तिथ चबूतरे पर कुशवाह समाज के युवाओ कि मांग पर

धार्मिक ओटले के निर्माण ओर विकास कार्य के लिये भी 50 हजार रुपये देने की घोषणा की । कुशवाह समाज के युवाओ ने उक्त घोषणा पर विधायक इंजीनियर का आभार व्यक्त किया ।इस अवसर पर युवा मोर्चे के जिला अध्यक्ष महेन्द्र ठाकुर,पूर्व जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया,मोहित सोनी,बलवीर सिंह ठाकुर,राजेश मेवाडा,प्रेम डसानिया, राजू पाठक,सौरभ जैन,कृष्णा शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्तिथ रहे।


