

आष्टा। पवित्र श्रावण मास के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर समूचा आष्टा नगर शिवमय नजर आया। नगर के प्राचीन शंकर मंदिर सहित मां पार्वती एवं पापनाशिनी नदी के पावन संगम तट पर स्थित प्रसिद्ध भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में तड़के से ही शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।श्रावण सोमवार के विशेष अवसर पर पशुपतिनाथ मंदिर समिति द्वारा भगवान भोलेनाथ का भगवान जगन्नाथ स्वरूप आकर्षक श्रृंगार कर महाआरती का आयोजन किया गया। भक्तिमय भजनों और हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी।

पूजा-अर्चना के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुजनों को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि भगवान पशुपतिनाथ और मां पार्वती की कृपा हम सभी अंचलवासियों पर सदैव बनी रहे। श्रावण मास हमें भक्ति, संयम और समाज में समरसता का संदेश देता है। मां पार्वती और पापनाशिनी नदी का यह पवित्र संगम हमारी आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है। नगरपालिका नगर के सभी धार्मिक स्थलों के सुंदरीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ललित नागौरी, पार्षद रवि शर्मा, तेजपाल मुकाती, व्यापार महासंघ अध्यक्ष रूपेश राठौर, देवकरण पहलवान, ललित सुराना, राम सोनी, भूरामल प्रजापति, चेतन छाजेड़, मोहित प्रजापति, आकाश मेवाड़ा, रोहित तौमर, अनिमेश सोनी, शिव श्रीवादी, राजेश राठौर, जयदीप महेश्वरी सहित सैकड़ों की संख्या में शिवभक्तों ने महाआरती में सहभागिता कर धर्मलाभ अर्जित किया। आरती के उपरांत समिति द्वारा श्रद्धालुओं के बीच प्रसादी का वितरण किया गया।


