अचल संपत्ति संबंधित लेन देन में कुछ सावधानियां आयकर नोटिस से बचा सकती है – CA अंशुल अग्रवाल

सीहोर। सेल एग्रीमेंट एवं सेल डीड (रजिस्ट्री) रियल एस्टेट ट्रांजेक्शन का सम्पूर्ण आधार होती है। रजिस्ट्री की ड्राफ्टिंग में छोटी-सी चूक भी भविष्य में आयकर विभाग के नोटिस का कारण बन सकती है और करदाता के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। यदि रजिस्ट्री की ड्राफ्टिंग में आयकर प्रावधानों का प्रारंभ से ही ध्यान रखा जाए, तो भविष्य में आने वाली अनेक परेशानियों से बचा जा सकता है। उक्त विचार जाने-माने चार्टर्ड अकाउंटेंट CA अंशुल अग्रवाल ने सीहोर टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन (STPA) द्वारा आयोजित सेमिनार में व्यक्त किए। सेमिनार का विषय “Real Estate Transactions की Taxation एवं Accounting” था।

CA अंशुल अग्रवाल ने कहा कि रियल एस्टेट से जुड़े लेन-देन में स्टाम्प वेंडर एवं सर्विस प्रोवाइडर की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि वे आयकर नियमों की प्रारंभिक आवश्यकताओं का ध्यान रखते हुए दस्तावेज तैयार करवाएं, तो वे अपने ग्राहकों के हितों की बेहतर रक्षा कर सकते हैं।कार्यक्रम के प्रारंभ में STPA अध्यक्ष अभिषेक सुराणा ने अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का शब्दों के माध्यम से स्वागत किया। CA सुमित झंवर ने मुख्य वक्ता CA अंशुल अग्रवाल का परिचय प्रस्तुत किया। आयोजन के प्रारंभ में मुख्य वक्ता CA अंशुल अग्रवाल के साथ वरिष्ठ एडवोकेट निर्मल रांका एवं CA सुशील मंत्री का स्वागत CA महेंद्र ठाकुर, प्रवीण मोहता,

अजय सक्सेना, शैलेन्द्र जैन एवं अंकुश जैन द्वारा किया गया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह श्याम सुंदर मंत्री, CA अजाप पंवार, अरविंद जैन एवं आयुष जैन द्वारा भेंट किए गए। कार्यक्रम का संचालन अंकित जैन ने किया, जबकि कर सलाहकार मयंक तिवारी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में योगेश मेहता, महेश वर्मा, CA श्रेयांश बनवट, चंद्र प्रकाश बर्मन, सुमित जैन, CA संकल्प अग्रवाल , CA विवेक प्रजापति , दिलीप जैन सहित , बड़ी संख्या में अकाउंटेंट, स्टाम्प वेंडर, सर्विस प्रोवाइडर एवं टैक्स प्रोफेशनल्स उपस्थित रहे। सीहोर में इस प्रकार का आयोजन पहली बार STPA द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें रियल एस्टेट लेन-देन से जुड़े आयकर एवं अकाउंटिंग प्रावधानों को लेकर स्टाम्प वेंडर्स, सर्विस प्रोवाइडर्स, अकाउंटेंट्स एवं टैक्स प्रोफेशनल्स को व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।

*मेंष:- जिस अवसर की आप बहुत दिनों से तलाश कर रहे थे समझ लीजिए आज के दिन वो मौका आ गया है। भूमि या आईटी के क्षेत्र से आर्थिक मदद मिलेगी। धन लाभ प्राप्त होगा।
उपाय:-गुग्गल से घर मे हवन करे

*वृष:- आज आर्थिक कमजोरी से मन दुःखित होगा।घर के बड़े का स्वस्थ्यय बिगड़ सकता है।माध्यन्ह बाद सम्पत्ति लाभ हो सकता है।शिक्षाक्षेत्र में लाभदायक समय है।
उपाय:-देव प्रतिमा के वस्त्र दान करे

*मिथुन:- आज बुद्धि विवेक के कारण आप यश और सफलता को प्राप्त कर सकते हैं।राजस्व सम्बन्धी समस्याएं दूर होगी।कृषि में लाभ मिलेगा।आभूषण खरीदी हो सकती है।
उपाय:-शहद किन्नर को दे

कर्क:- आज मित्रों और परिवार का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा | कार्यों में जब इनका सहयोग मिलेगा तो आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।माध्यन्ह बाद कार्यस्थल पर विवाद से मन दुःखी होगा।
उपाय:- कर्पूर जल मे मिलाकर शिव जी पर अर्पण करे

सिंह:- आज वाणी में सौम्‍यता रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी।अनाज व होटल कार्य मे संलग्न लोगो को बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है।
उपाय:-लाल चूड़ियाँ देवी मंदिर मे अर्पण करे

*कन्या:- आज मानसिक उलझनें रहेंगी। पारिवारिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।जिससे आपको कुछ सकारात्मक समय मिलेगा।
उपाय:-घर के मुख्यद्वार पर नीम की पत्तियां लगाये

तुला:- आज का दिन स्फूर्ति और प्रसन्नतापूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद की अनुभूति होगी। सगे-सम्बंधियों या मित्रों की तरफ से उपहार मिलेगा।आर्थिक लाभ की संभावना है।
उपाय:- नवग्रह यंत्र पॉकेट मे रखे

*वृश्चिक आज आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए दिन शुभ है। कार्य सरलतापूर्वक सफल बनेगा। परोपकार की भावना आज बलवती रहेगी। आमोद-प्रमोद के लिए आपका दिन व्यतीत होगा ।
उपाय:-गुड़ ब्राह्मण को दे

धनु:- आज आपको नए कार्य करने की प्रेरणा अवश्य मिलेगी, परंतु विचारों में शीघ्र परिवर्तन आने के कारण महत्वपूर्ण कार्यों में अंतिम निर्णय न ले।ट्रांसपोर्ट कार्य से लाभ होगा।वाहन लेनदेन लाभकारी रहेगा।
उपाय:- कांसे की धातु पॉकेट मे रखे

मकर:- आज दिन के प्रारंभ मे शारीरिक तथा मानसिकरूप से व्याकुलता और अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। आय क्षेत्र कमजोर रहेगा। दोपहर बाद व्यावसायिक स्थल पर उच्चअधिकारीयों के साथ आवश्यक चर्चाएं सफल होंगी।
उपाय:- श्री कृष्ण मंदिर मे मोरपख

कुम्भ:- आज मानसिक परेशानियां कम होंगी। विरोधी परास्त होंगे। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। मूड में उतार-चढ़ाव रहेगा। धर्म कार्य में श्रद्धा बढ़ेगी।मकान निर्माण कार्य मे तेजी आयेगी।बच्चो के साथ मनोरंजन कार्य हो सकता है।
उपाय:-मिट्टी के पात्र मे अनाज रखकर मंदिर मे दे

मीन:-* आज का दिन मध्यम फलदायक होगा। आप धार्मिक और मांगलिक कार्यों में उपस्थित रहेंगे। आपका व्यवहार न्यायप्रिय रहेगा। धार्मिक प्रवास का आयोजन होगा। स्वास्थ्य साधारण नरम-गरम रहेगा। पेट दर्द से परेशान रहेंगे। धन चोरी हो सकता है। उपाय:- मिष्ठान किन्नर को दे

पं. डॉ दीपेश पाठक ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं शिक्षाविद मोटिवेटर एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम (लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी, एमपीसेट,पीजीडीसीए, टीसीएस एकाउंटिंग, श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला सीहोर म.प्र 9827598979,9406533539

नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top