सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम चाचाखेड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र चाचाखेड़ी ग्राम में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई एवं आंगनबाड़ी से संबंधित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया एवं स्त्रियों को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना एवं लाडली लक्ष्मी छात्रवृत्ति योजना से मिले लाभ एवं अनुभव को एक दूसरे से साझा किया गया एवं माननीय प्रधानमंत्री जी के पत्र का वाचन किया साथ ही शपथ भी ग्रहण की गई की हर आंगनबाड़ी केंद्र पोषण शिक्षा एवं सम्मान का केंद्र बने साथ ही मेरी कहानी मेरी सफलता के आधार पर प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजना जैसे मातृत्व वंदना योजना से मिले लाभ एवं अनुभव को एक दूसरे के साथ साझा किया गया साथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हितग्राहियों द्वारा धन्यवाद भी किया गया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा आष्टा नगर अध्यक्ष एवं

Oplus_16908288

प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. महेश मेवाड़ा ग्राम चाचाखेड़ी की सरपंच श्रीमती गेंदकुवर बाई मेवाड़ा द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अनीता मेवाड़ा एवं सहायिका लाड़कूंवर बाई एवं ग्राम पंचायत लसुड़िया सूखा की कार्यकर्ता मीणा मेवाड़ा एवं केवखेड़ी की कार्यकर्ता देव बाई का सम्मान एवं स्वागत किया गया एवं सभी बच्चों एवं उपस्थित महिला पुरुषों को फल एवं मिठाई वितरण की गई इस अवसर पर गाँव के वरिष्ठ सुबाकसिंह,दिलीपसिंह,बनेसिंह रोजगार सहायक राकेश मेवाड़ा,ओमप्रकाश बामनिया, प्रफुल्ल देहलमिया एवं काफी संख्या मे महिला एवं बच्चे सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे l

2,अक्टूबर,2026, शुक्रवार मास आश्विन कृष्ण पक्ष तिथि षष्ठी सुबहा 10.17 तक रहेगी।नक्षत्र मृगशिरा रहेगा। चन्द्र:- वृषभ का चंद्र संध्या 03.41 तक रहेगा। दिशाशूल पश्चिम में

*मेंष:-*  आज पेशेवर या अकादमिक स्तर पर कुछ नया सीखने की उम्मीद है । किसी करीबी के साथ दिन बिताने का मौका मिलने वाला है ।स्वास्थ अनुकूल रहेगा।
उपाय:- आंकड़े का फूल शिव जी पर अर्पण करे

**वृष:-* आज आपका दिन प्रसन्नता में बीतेगा।  व्यवसाय से जुड़े कामों में व्यस्त रहेंगे और उससे लाभ भी होगा। लोगों से मुलाकात होगी और विचारों का आदान-प्रदान होगा।  दांपत्य जीवन में आनंद  रहेगा।
उपाय:- लाल चंदन श्रीविष्णु पर अर्पण करे

*मिथुन:-* आज शारीरिक व्याधि हो सकती है, चोट आदि से हानि संभव है। फालतू खर्च अधिक होगा। विवाद से क्लेश होगा। विश्वासघात संभव है।ऋणभार बढ़ सकता है।
उपाय:सफेद हाथी की फोटो अपने पॉकेट में रखें

**कर्क:-** आज  बौद्धिकता से अपनी प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर सकेंगे। आर्थिक रूप से समय लाभकारी होगा। नियमित के अलावा अतिरिक्त आय करने के आपके प्रयास कारगर सिद्ध होंगे।
उपाय:- गुरुमंत्र का जाप करे

*सिंह:-* आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। लोगों की मदद करने में जरा भी संकोच न करें। मांगलिक कार्यक्रमों में जाने के योग बन रहे हैं।कार्यसिद्धि की पूरी संभावना है।
उपाय:- काले वस्त्र में मसूर रखकर शनि मंदिर में दान करे

**कन्या:-* आज रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रमाद न करें।आंखों का ध्यान रखे।
उपाय:- चंद्रमा को दूध मिश्रित जल अर्पण करे

**तुला:-* आज  खर्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी।लोगो से मिला धोखा मनोबल को तोड़ेगा।जल्दी जल्दी भोजन करने से बचे पेट मे तकलीफ़ हो सकती है।
उपाय:- शहद शनि मंदिर में अर्पण करे

**वृश्चिक* आज आर्थिक सुख-समृद्धि कई रूप से बनेगी और उसे आगे बढाने के रास्ते भी खुलेंगे। अच्छे निवेश के ज़रिये बनते चले जायेंगे जो आपको ज़िन्दगी में और फायदा पहुँचा सकें।वाहन खरीदी हो सकती है।
उपाय:- पांच नींबू भैरव मंदिर में रखे

*धनु:-* आज किसी कार्य के सम्पन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक और व्यवसायिक प्रतिष्ठा बड़ेगी। धन,सम्मान में वृद्धि होगी।नवीन प्रतिष्ठान की कार्ययोजना सफल रहेगी।
उपाय:- गुड रोटी गौमाता को दे

*मकर:-*  आज निजी संबंध परस्पर विश्वास व संवादों के चलते अच्छे रहेंगे। कुछ पसंद की वस्तुओं को देने के विचार में रहेंगे। धन के लिहाज से समय अच्छा रहेंगा। शिक्षा में अच्छे परिणाम रहेंगे।
उपाय:- सफेद पुष्प माता सरस्वती को अर्पण करे

Oplus_16908288

*कुम्भ:-* आज निकट सम्बन्धियों से विवाद की स्तिथिया आयेंगी। कार्य व्यवसाय में परेशानियाँ हो सकती है। वाहन से कष्ट हो सकता है।  बड़ा व्यावसायिक निर्णय लेना हितकर नहीं होगा।
उपाय:- केल वृक्ष की पूजा करे

**मीन:-* आज उच्च अधिकारी से सहयोग लेने मे सफल होंगे। मांगलिक या धार्मिक उत्सव मे हिस्सेदारी रहेगी। व्यवसायिक सफलता मिलेगी।पारिवारिक माहौल उत्साह व उमंग से भरा होगा।घर मे नया कार्य हो सकता है।
उपाय:- सूर्यदेव को तिल मिश्रित जल से अर्ध्य दे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top