आंगन मिलन सेवा अभियान में कोठरी को 28.44 लाख की दो आंगनबाड़ी भवन की मिली सौगात, विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने ने किया शुभारम्भ, नागरिको की मांग पर 30 लाख के विकास कार्यों की विधायक ने की घोषणा

आष्टा । सेवा संकल्प अभियान के तहत आज नगर परिषद कोठरी में आंगनबाड़ियों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमो का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कोठरी को 28 लाख 44 हजार की लागत से बनी दो नवीन आंगनबाड़ी भवनों का शुभारंभ कर बड़ी सौगात दी वही जनप्रतिनिधियों एवं नागरिको की मांग पर 30 लाख के नये विकास कार्यो की भी घोषणा की ।नगर परिषद कोठरी के वार्ड क्रमांक 8 मे 14.22 हजार एवं वार्ड क्रमांक 15 मे 14.22 हजार की लागत से बनी नवीन आंगनबाड़ी भवनों के लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । क्षेत्रीय विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर की उपस्थिति में दोनों भवनों का लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों, कर्मचारियों और नगरवासियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने सेवा संकल्प अभियान के तहत केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं तथा मूलभूत सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 30 लाख रुपये के नये विकास कार्यों की घोषणा की। घोषित राशि में मांगलिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, आंगनबाड़ी परिसर में टिन शेड, पेवर ब्लॉक सहित अन्य कार्यों के लिए 10 लाख रुपये तथा

रामकोठी आश्रम में शेड निर्माण और निगम रोड से संबंधित कार्यों के लिए 10 लाख रुपये शामिल हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती नगीना राधेश्याम दलपति ने की। स्वागत उद्बोधन में उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने नगर के विकास और नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही, नगर विकास के लिए विधायक से अन्य आवश्यक विकास कार्यों हेतु भी राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति युवराज चंद्रवंशी ने विधायक से टीपाखेड़ी से कोठरी नगर तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण की मांग रखी। उन्होंने नागरिकों से विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की, ताकि नगर का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष देवजी पटेल, आश्रम के महंत उत्तम दास महाराज उपस्थित रहे साथ ही वार्ड पार्षद बबिता धर्मेंद्र सिंह, दिनेश चौधरी, विजय सिंह मुन्नालाल, मदन बा, राजपाल खेरी, एल्डर मेन अरविन्द वर्मा, देवकर दुबे जी, जयराम वर्मा, देवकरण मालवीय, मोहन सिंह पूर्व उपसरपंच पूर्व पार्षद रमेश मालवीय, महिला एवं

बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर श्रीमती प्रेमलता जायसवाल, राजस्व विभाग के आरआई अमित रावत, पटवारी रुद्र प्रताप ठाकुर, उपयंत्री निखिल कचनेरिया तथा नगर परिषद कोठरी के अधिकारी-कर्मचारी और समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों और जनप्रतिनिधियों ने नगर के विकास, जनसुविधाओं के विस्तार तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों और महिलाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की। नगर परिषद की ओर से क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की बात कही गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top