
राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के तीन रंग केसरिया, सफेद और हरा रंग साहस, त्याग शांति, समृद्धि और विकास के प्रतीक है-गोपालसिंह इंजीनियर—- अपोलो, जेके, शिवालय, टीएमएस हॉस्पिटल, संस्कृति विद्यालय, नगर परिषद कोठरी सहित 10 स्थानों पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने किया ध्वजारोहण,


आष्टा । आजादी का 80 वा स्वतंत्रता दिवस आज आष्टा सहित पूरे अंचल में उत्साह,उमंग के साथ मनाया गया । आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने प्रातः कोठरी पहुच कर सहकारी बैंक,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं नगर परिषद कोठरी में ध्वजारोहण किया । नपा कोठरी ध्वजारोहण कार्यक्रम में पहुचे विधायक का नपा अध्यक्ष नगीना राधेश्याम दलपति,सीएमओ राहुल शर्मा सहित सभी ने स्वागत किया।

नगर परिषद कोठरी में ध्वजारोहण के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की आज का दिन केवल उत्सव मनाने का ही दिन नहीं है, बल्कि आज उन महान स्वतंत्रता सेनानियों,सैनिकों,बलिदानियों को भी याद करने का दिन है,जिन्होंने अपने त्याग, संघर्ष और बलिदान से हमें ये आजादी का अनमोल उपहार दिया है महात्मा गांधी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सरदार पटेल, डॉ. भीमराव अंबेडकर और ऐसे असंख्य ज्ञात-अज्ञात वीरों ने देश की स्वतंत्रता और निर्माण में अपना सर्वस्व समर्पित किया।

आज हम उन्हीं के कारण खुले आसमान में, स्वतंत्र भारत में आजादी की सांस ले रहे हैं। विधायक इंजीनियर ने कहा की हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं है। ध्वज का
केसरिया रंग हमें साहस और त्याग की प्रेरणा देता है,सफेद रंग शांति और सत्य का संदेश देता है,हरा रंग समृद्धि और विकास का प्रतीक है और अशोक चक्र हमें निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देता है। स्वतंत्रता दिवस पर आज हम सब को यह संकल्प लेना है कि हम अपने देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाएंगे। जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र से ऊपर उठकर पहले राष्ट्र, फिर समाज और उसके बाद स्वयं को रखेंगे।

आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में हमारा मध्य प्रदेश लगातार मिशन-2047 को लेकर तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है।
आज भारत दुनिया के सामने आत्मविश्वास के साथ खड़ा है। लेकिन सच्ची आजादी तभी सार्थक होगी, जब देश का हर नागरिक शिक्षित,सुरक्षित, आत्मनिर्भर और सम्मान के साथ जीवन जी सके। जिसके लिये हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है । विधायक इंजीनियर ने आव्हान किया कि आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम तीन संकल्प लें—हम सब अपने देश,प्रदेश,शहर,नगर,ग्राम,वार्ड को स्वच्छ रखेंगे,पर्यावरण की रक्षा करेंगे,

और भारत की एकता एवं भाईचारे को हमेशा मजबूत बनाए रखेंगे। विधायक ने कहा कि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को ऐसा भारत देकर जाएं, जिस पर आने वाली पीढ़ियां गर्व कर सकें । इस अवसर पर विधायक श्री इंजीनियर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी । स्वतंत्रता दिवस पर विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने आष्टा में अपोलो,जेके,शिवालय,टीएमएस हॉस्पिटल,संस्कृति विद्यालय,अखिल भारतीय मालवीय बलाई समाज धर्मशाला पहुच कर ध्वजारोहण किया एवं आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए ।

विधायक श्री गौपालसिंह इंजीनियर मुखर्जी ग्राउंड पर आयोजित मुख्य समारोह में शामिल हुए एवं संबोधन के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को सम्मानित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमो के विजेताओं को जनपद अध्यक्ष दीक्षा सोनू गुणवान एवं नपा अध्यक्ष हेमकुंवर रायसिंह मेवाडा,नगर भाजपा अध्यक्ष अंजनी विशाल चौरसिया,नगर के समाजसेवी जितेन्द्र सोनी जयश्री सहित सभी अधिकारियों मंचासीन पदाधिकारियों की उपस्तिथी में पुरुष्कार वितरण किये ।

मंडी प्रांगण में पहुच कर व्यापारी संघ द्वारा बच्चों को मिठाई वितरण की,ग्राम लसुलड़िया सड़क ग्राम ने पीएम पोषण योजना के तहत शा माध्यमिक शाला में स्कूली बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन किया । स्वतंत्रता दिवस पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने विधायक कार्यालय पर भाजपा के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ के साथ ध्वजारोहण किया एवं विधायक कार्यालय पर कन्या छात्रावास की छात्राओं के साथ संवाद कर उनेह एक लक्ष्य तय कर मन लगा कर पढ़ाई करने का संदेश दिया ।

