

📍पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) ज़ोन श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र के निर्देशानुसार उप पुलिस महानिरीक्षक (देहात) रेंज भोपाल श्री राजेश सिंह चंदेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के नेतृत्व में 17 अगस्त 2026 को जिले के थाना एवं पुलिस कार्यालयों में “प्रत्येक रविवार–थाना परिवार” थीम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया । ➡️हार्टफुलनेस योग एवं ध्यान सत्र से तनावमुक्त एवं स्वस्थ पुलिसिंग पर जोर:

✅कार्यक्रम की शुरुआत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने के साथ हुई। इसके उपरांत सभी अधिकारी एवं कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से हार्टफुलनेस योग एवं ध्यान सत्र से जुड़े, जहाँ सूक्ष्म व्यायाम, योग मुद्राओं, प्राणायाम, रिलेक्सेशन एवं सामूहिक ध्यान का अभ्यास कराया गया। ध्यान सत्र के माध्यम से तनाव प्रबंधन, मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच, आत्मअनुशासन एवं कार्यक्षमता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। पुलिसकर्मियों को नियमित योग, प्राणायाम एवं ध्यान को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

➡️थाना निरीक्षण एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा:– ध्यान सत्र के उपरांत थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, कार्यालयीन व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की गई।
✅इसी कड़ी में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ प्रशांत चौबे ने थाना आष्टा अंतर्गत चेकपोस्ट अमलाहा का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर, कार्यालयीन व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने अपराध नियंत्रण, प्रभावी विवेचना, स्वच्छ परिसर एवं संवेदनशील पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
✅इसके उपरांत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ प्रशांत चौबे द्वारा पौधारोपण भी किया गया ।

संबंधित अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों द्वारा भी थानों का निरीक्षण कर अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों के निराकरण, जनसुनवाई, महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण, कानून-व्यवस्था तथा अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में एसडीओपी भेरूंदा श्री रोशन गुप्ता ने थाना इछावर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योग एवं ध्यान सत्र में सहभागिता की तथा अपराधों एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए ।

एसडीओपी बुधनी श्री रवि शर्मा ने थाना रेहटी का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ध्यान सत्र में सहभागिता की तथा अपराधों, लंबित प्रकरणों एवं थाना कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
एसडीओपी आष्टा श्री दामोदर गुप्ता ने थाना सिद्दीकगंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योग एवं ध्यान सत्र में सहभागिता की तथा अपराधों एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए ।

स्वास्थ्य, फिटनेस एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग पर विशेष बल:
“प्रत्येक रविवार–थाना परिवार” की थीम के अंतर्गत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ नियमित व्यायाम, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना अभिलेखों एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं को सदैव अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने, संभावित आकस्मिक निरीक्षणों के लिए आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण, संवेदनशील एवं त्वरित पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

“प्रत्येक रविवार–थाना परिवार” की यह पहल पुलिसकर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, अनुशासन, कार्यकुशलता, आपसी समन्वय तथा जनोन्मुखी पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है ।

