

आगामी कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस उप महानिरीक्षक देहात भोपाल श्री राजेश चंदेल द्वारा कुबेरेश्वर धाम एवं सीवन नदी घाट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ प्रशांत चौबे सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे ।

निरीक्षण के मुख्य बिंदु:- सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था: डीआईजी श्री राजेश चंदेल ने कावड़ यात्रा मार्ग पर यातायात को सुचारू रखने और श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
✅*घाट सुरक्षा*: सीवन नदी घाट पर जल भरने के दौरान श्रद्धालुओं की .सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती और एसडीआरआफ टीम की सतर्कता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

✅*कुबेरेश्वर धाम में इंतजाम*: धाम परिसर में प्रवेश एवं निकास मार्गों, शिला पर जल चढ़ाने की व्यवस्था ,पार्किंग व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी की समीक्षा की गई।
➡️पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने बताया कि कावड़ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए 24 घंटे पुलिस गश्त और कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा ।


