आष्टा में कुशवाहा समाज की गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न समाज हित में लिए गए अहम निर्णय, ग्रामीण अध्यक्ष भगवत सिंह कुशवाहा का हुआ सम्मान

आष्टा। नगर बुधवार को परसराम कॉम्प्लेक्स स्थित जिला कुशवाहा समाज कार्यालय पर कुशवाहा समाज सीहोर जिला अध्यक्ष पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाहा के कार्यालय में समाज हित एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीहोर जिले के ग्राम मानपुरा के कुशवाहा समाज अध्यक्ष भगवत सिंह कुशवाहा विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक के दौरान ग्रामीण अध्यक्ष भगवत सिंह कुशवाहा ने समाज की वर्तमान गतिविधियों,

सामाजिक एकता, संगठन विस्तार एवं समाज हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा से विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा ने समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने के लिए चल रही गतिविधियों की जानकारी देते हुए समाज हित में हरसंभव सहयोग एवं मार्गदर्शन का पूर्ण आश्वासन दिया।बैठक में समाज के उत्थान, युवाओं की सहभागिता, संगठन विस्तार एवं सामाजिक समन्वय को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और सभी समाजजनों को मिलकर समाज हित में कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर ग्राम मानपुरा के अध्यक्ष भगवत सिंह कुशवाहा का पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। वहीं भगवत सिंह कुशवाहा ने भी जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व की सराहना करते हुए समाज को निरंतर नई दिशा देने के लिए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में संतोष कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा, शुभम कुशवाहा, अनील कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, अमरचंद कुशवाहा,रवि कुशवाहा, हेमराज कुशवाहा, सुशील कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। बैठक का वातावरण सामाजिक एकता एवं उत्साह से परिपूर्ण रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top