नवागत पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने ली आसूचना संकलन कर्मचारियों की बैठक, आगामी त्योहारों और कानून व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

➡️जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में आज दिनांक 20.05.2026 को नवागत पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने जिले के आसूचना संकलन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली।➡️बैठक के प्रारंभ में पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इसके पश्चात उन्होंने थाना क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति, कानून व्यवस्था और संवेदनशील इलाकों की फीडबैक रिपोर्ट ली । ➡️आगामी त्योहारों और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गए:-✅ आगामी त्यौहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) एवं अन्य स्थानीय

कार्यक्रमों के मद्देनजर सभी थानों में पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।✅ शांति समिति और कार्यक्रम आयोजकों के साथ समन्वय बैठकें आयोजित की जाएं।✅ सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग के लिए कार्यक्रम के आयोजकों से चर्चा कर आवश्यकतानुसार स्थानीय वॉलेंटियर्स तैयार कर उनका सक्रिय सहयोग लिया जाए।✅असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए।इस बैठक में श्रीमती सुनीता रावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोरश्री सत्येंद्र यादव प्रभारी विशेष शाखा निरीक्षक,श्रीमती रेखा जोझा प्रभारी जिला विशेष शाखा उप निरीक्षक एवं जिले के समस्त थानों के आसूचना कार्य में लगे कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

दिनांक: 19.05.2026 पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी शिकायतकर्ताओ की समस्याएं; प्राप्त 29 शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही के दिए निर्देश। आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीहोर में दिनांक 19.05.2026 को साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया ।प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली इस जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने स्वयं उपस्थित रहकर दूर-दराज से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना।

मुख्य बिंदु:- सीधा संवाद:- जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ताओं से सीधे रूबरू होकर उनकी शिकायतों की विस्तृत जानकारी ली। शिकायतों की संख्या:- आज की जनसुनवाई में कुल 29 शिकायतकर्ता अपनी समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए। त्वरित निर्देश:- प्राप्त सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों (SDOP) एवं थाना प्रभारियों को प्राथमिकता के आधार पर जांच कर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top