महिला सशक्तिकरण को लेकर महिला मंडलो की भजन प्रतियोगिता 21 मई को आष्टा में, तैयारियों को लेकर विधायक ने ली समीक्षा बैठक

आष्टा । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के नेतृत्व में आष्टा विधानसभा क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण एवं नारी सम्मान को लेकर लगातार कार्यक्रमो के माध्यम से महिला जाग्रति के कार्यक्रम सभी आठो मंडलो में आयोजित किये जा रहे । 21 मई दिन गुरुवार को विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के नेतृत्व में माँ वैष्णवी सांस्कृतिक महिला संगठन के तत्वाधान में एवं आष्टा नगर में नगर भाजपा मंडल के सहयोग से मानस भवन में प्रातः 10.30 बजे से भजनों की प्रतियोगिता कार्यक्रम शुरू होगा ।


आष्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी आठो मंडलो में नवाचार कार्यक्रम के तहत सभी मंदिरों की महिला भजन मंडलियों की भजन प्रतियोगिता का यह अनूठा आयोजन जिसकी शुरुआत आष्टा विधानसभा क्षेत्र के सिद्दिकगंज मंडल से हुई थी । अभी तक 5 मंडलो सिद्दिकगंज,कोठरी,ग्रामीण मंडल,मैना, डोडी मंडल में सम्पन्न हो चुकी है । अब 21 मई को आष्टा नगर मंडल में होगी ।
देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी द्वारा पूरे देश एवं प्रदेश में महिला सशक्तिकरण एवं नारी सम्मान को लेकर चलाये जा रहे अभियान एवं

अनेकों कार्यक्रमो,कार्यो की कड़ी में यह एक नये ओर अनूठा कार्यक्रम है,जो आष्टा विधानसभा क्षेत्र में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के नेतृत्व में चल रहा है । आष्टा में होने वाले उक्त भजन प्रतियोगिता को लेकर आज विधायक कार्यालय में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने तैयारियो को लेकर माँ वैष्णवी सांस्कृतिक महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मोना मेवाड़ा, नगर भाजपा अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया,नगर भाजपा के महामंत्री धनरूपमल जैन,मोहित सोनी,कार्यक्रम के व्यवस्थापक प्रवेश शर्मा के साथ समीक्षा बैठक कर पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर निर्देशित किया गया ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top