देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, आष्टा ने सफलता का नया अध्याय लिखा, शत-प्रतिशत सफलता (कॉमर्स) उल्लेखनीय उपलब्धि, विजय चौधरी 91% अंकों के साथ विद्यालय टॉपर

Oplus_16908288

सीहोर जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान *देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, आष्टा* ने *CBSE कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025–26* में शानदार परिणाम दर्ज करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता सिद्ध की है। इस वर्ष विद्यालय के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने पूरे क्षेत्र में गर्व का वातावरण बना दिया है।विद्यालय के विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं कॉमर्स दोनों संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया। इस सफलता में शिक्षकों के मार्गदर्शन, विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत एवं अभिभावकों के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञान संकाय में शानदार प्रदर्शन*विज्ञान संकाय में *विजय चौधरी (91%)* ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त*दिव्यांश चंद्रवंशी (79.2%)*,*अनन्या शर्मा (78.2%)*,*प्राची पंवार (74.8%)*,*आदित्य वर्मा (73%)*,*अनमोल बड़ोदिया (70.8%)*ने भी उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।*कॉमर्स संकाय में उत्कृष्ट उपलब्धि*कॉमर्स संकाय में *एकांश मूंदड़ा (87.6%)* ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ*जयश्री पंवार (85.6%)*,*अज़ली सुल्तान (71.8%)*,*अनमोल मंडलोई (65.4%)*ने

भी शानदार प्रदर्शन किया।*विषयवार श्रेष्ठ प्रदर्शन*🏆 *इकोनॉमिक्स* में *एकांश मूंदड़ा एवं जयश्री पंवार* ने *95 अंक* प्राप्त किए।🏆 *फिजिकल एजुकेशन* में *विजय चौधरी* ने *97 अंक* अर्जित किए।🏆 *अनन्या शर्मा* ने *अंग्रेजी* विषय में *95 अंक* प्राप्त किए।🏆 *बायोलॉजी* में *94 अंक* प्राप्त कर विजय चौधरी* ने विशेष उपलब्धि हासिल की।🏆 दिव्यांश चंद्रवंशी ने फिजिकल एजुकेशन में 94 अंक प्राप्त किए। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता सिन्हा ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा—“यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है।

हमारा विद्यालय भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं श्रेष्ठ मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।” विद्यालय निदेशक श्री ध्रुव कुमार तिवारी, सैय्यद परवेज़ अली, श्री बहादुर सिंह सेंधव, श्री ज्ञान सिंह ठाकुर, श्रीमती पायल अली एवं सैय्यद आदिल अली ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, आष्टा — उत्कृष्ट शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य का विश्वसनीय नाम

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top