पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आष्टा के विद्यार्थियों ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

आष्टा- पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आष्टा के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, अभिभावकों एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है।विद्यालय के प्राचार्य Father Melvin CJ एवं उपप्राचार्य Sr. Suma ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही यह परिणाम है।

कॉमर्स संकाय में जयेश मोटवानी ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, शीतल ठाकुर ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं संयम जैन ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।गणित संकाय में ऋषि चौहान ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, समृद्धि शर्मा ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा श्रेया शर्मा ने 74.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।बायो संकाय में

हर्षिता विश्वकर्मा ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, सैयद अलशीफा अली ने 81.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं अंशरा खान ने 78.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। विद्यालय द्वारा शीघ्र ही मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top