मार्टिनेट स्कूल के बाल मेले में दिखा गजब का उत्साह, रेस्टोरेंट बने क्लासरूम और चमके विज्ञान के मॉडल- ‘फन फिनिटी कार्निवल’ बाल मेले का हुआ आयोजन, दिखा किताबी ज्ञान से परे हुनर और कौशल का संगम, बच्चों ने सीखे हुनर और प्रबंधन के गुर

आष्टा – पुस्तको के ज्ञान के अतिरिक्त विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान की शिक्षा प्रदान करना एवं उनमें कौशल का विकास करना भी अत्यंत आवश्यक है। पिछले दिनों हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भी अपने एक वक्तव्य में कहा कि आगामी समय किताबी ज्ञान से अधिक हुनरमंद लोगो का रहेगा। इसी व्यवहारिक ज्ञान एवं कौशल को विकसित करने के लिये मार्टिनेट विद्यालय में पढ़ाई के अतिरिक्त म्यूजिक, डांस की नियमित कक्षाओं के साथ समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे रंगोली प्रतियोगिता, ड्राईंग प्रतियोगिता, आर्ट एण्ड क्राफ्ट प्रतियोगिता, रंगमंचीय प्रस्तुतियां, भाषण तथा लेखन कला के विकास के लिये प्रतियोगितायें भी आयोजित की जाती हैं।

इसी तारतम्य में बालमेले का सफल आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया जिसे ‘‘फन फिनिटी कार्निवल’’ का नाम दिया गया था। इस बार के बालमेले की विशेषता यह थी कि इसमें विभिन्न व्यंजनो के फूड स्टॉल नर्सरी से कक्षा 5 तक के शिक्षकों नें विद्यार्थियों के सहयोग से लगायें थे। जिनका सफल क्रियान्वयन शिक्षक – शिक्षिकाओं द्वारा ही करके विद्यार्थियों के समक्ष उदाहरण प्रस्तुत किया गया कि किस प्रकार व्यवस्थित मेनेजमेण्ट करते हुये किसी भी व्यवसाय का संचालन किया जाता है। सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं नें अपने फूड स्टॉल को खुले मैदान में न लगाकर अपनी कक्षा को ही रेस्टोरेन्ट का रूप देते हुये उसे आकर्षक रूप से सजाकर उसमें लगाया था।

फूड स्टॉल को संचालित करने के लिये नर्सरी से कक्षा 5 तक की शिक्षिकाओं में रीनू भदौरिया, सोनाली सोनी, स्वर्णलता नामदेव, सोनू सिसोदिया, सरोज सेन, वैष्णवी बैरागी, किरण मण्डलोई, ललिता नामदेव, नाजिया अहमद, ज्योति सिसोदिया, सलोनी बिल्लोरे, प्रियंका वर्मा प्रियंका ठाकुर, सविता ठाकुर, शर्मिला जायसवाल दीपिका जायसवाल, भूमि सोलंकी, रीना जावरिया, सुल्ताना अली, निधि नामदेव, संजना मीना, रागिनी नामदेव, रूबिश्ना खान, साक्षी अजनोदिया, आफरीन मर्शरत, सोनू भूतिया, शुभि जैन, उमा मेवाड़ा ,उर्मिला जायसवाल, रूशदा अंसारी एवं ज्योति वर्मा का अथक प्रयास एवं योगदान रहा।

सर्वप्रथम बालमेले का शुभारंभ विद्यालय के संचालक नोशे खान के मार्गदर्शन में विद्यालय के मैनेजर विनीत कुमार त्रिवेदी, प्राचार्या श्रीमती प्रीति त्रिवेदी,  उप-प्राचार्या श्रीमती शिखा तिवारी , मेनेजमेण्ट टीम के अतुल जैन सुराणा, कुशल भूतिया, राखी यादव, रचना ठाकुर के साथ फूड स्टॉल की जजिंग के लिये विद्यालय में अतिथि के रूप में पधारी हुई केक आर्टिस्ट श्रीमती सपना सुराणा तथा विद्यालय की होनहार पूर्व छात्रा एवं वर्तमान में शासकीय सेवा में कार्यरत कु. जया बागवान द्वारा विद्यालय मुख्य द्वार पर रिबिन काटकर किया गया। स्कूल बेण्ड की अगवानी के साथ सभी मां सरस्वती की प्रतिमा और

पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र के समक्ष पहुंचे तथा दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ आयोजन का शुभारंभ किया तत्पश्चात् विद्यालय की संगीत कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा मां सरस्वती की सस्वर वंदना एवं पधारे हुये अतिथियों एवं अभिभावको के अभिनंदन में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया तथा विद्यालय प्रबंधन द्वारा मंच के माध्यम से पुष्पमाला एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर दोनो निर्णायको का सम्मान करके सभी फूड स्टॉल का भी फीता काटकर शुभारंभ किया गया और बालमेला विधिवत् प्रारंभ हुआ।

मेले में मिकी माउस एवं टेम्पोलिन बच्चो के मनोरंजन के लिये आकर्षण का केन्द्र रहें वहीं कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा डिजाईन किया गया हन्टेड हाउस देखने के लिये भीड़ कम होने का नाम ही नहीं ले रही थी। साथ ही बाल मेले में सेल्फी पाईंट को भी सजाया गया था जहां अभिभावकगण अपने बच्चो के साथ विभिन्न मुद्राओं में तस्वीरे ले रहे थे। पूरे बाल मेले के दौरान अतुल जैन सुराणा एवं रचना ठाकुर के संचालन में बच्चो की फैन्सी ड्रेस वॉक के साथ ओपन स्टेज के माध्यम से सोलो डांस, ग्रुप डांस, गायन एवं विद्यालय की म्यूजिक टीम की मधुर आकेस्ट्रा लगातार बाल मेले के अंत तक जारी रही।

प्रत्येक प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थी को विद्यालय की ओर से प्रभारी शिक्षिका मुस्कान वर्मा एवं तमन्ना वर्मा द्वारा मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इस बाल मेले में विज्ञान एवं तकनीक के मॉडलो की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों नें 50 से भी अधिक मॉडल तैयार किये। इसमें से कक्षा 6 से 8 तक के मॉडल में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चुना गया साथ ही कक्षा 9 से 12 तक के मॉडल में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चुना गया।

जिसका जजमेण्ट विद्यालय के मेनेजर विनीत कुमार त्रिवेदी द्वारा किया गया। कक्षा 9 से 12 तक के मॉडल में प्रथम मॉडल डायनेमो कक्षा 12 के विद्यार्थियों का, द्वितीय मॉडल कक्षा 11 के विद्यार्थियों का रिवर क्लीनिंग मॉडल तथा तृतीय मॉडल कक्षा 11 के ही विद्यार्थियों का पार्ट्स ऑफ फ्लावर मॉडल रहा वहीं कक्षा 6 से 8 तक के मॉडल में प्रथम मॉडल कक्षा 7 के विद्यार्थियों का चन्द्रयान रहा, द्वितीय मॉडल कक्षा 6 के विद्यार्थियों का वैक्यूम क्लीनर रहा वहीं तृतीय मॉडल कक्षा 8 के विद्यार्थियों का क्रॉप प्रोडक्शन मॉडल रहा।

उक्त सभी मॉडल बनाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण समारोह में मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया जो बाल मेले के बाद आयोजित किया गया था। इसमें वर्ष भर में जो प्रतियोगितायें हुई थी उनके विजेताओ को भी मेडल एवं सर्टिफिकेट के साथ सम्मानित किया गया। फूड स्टॉल में अतिथि जजेस द्वारा दिये गये निर्णय के अनुसार प्रथम स्थान कक्षा 3 के स्टॉल ‘‘क्रेविंग स्टेशन’’ को प्राप्त हुआ वहीं द्वितीय स्थान कक्षा एलकेजी के स्टॉल ‘‘टशन – ए – पंजाब’’ को प्राप्त हुआ

वहीं तृतीय स्थान कक्षा यूकेजी के स्टॉल ‘‘रंगीलो राजस्थान’’ को प्राप्त हुआ। आयोजन में व्यवस्था प्रभारी शिक्षक अशोक महेश्वरी, जकी अंसारी, हिमांक नामदेव, जी.डी.बैरागी, नईम खान एवं शिवाय बैरागी के साथ विज्ञान प्रदर्शनी प्रभारी शिक्षक चिराग सोनी एवं राजामणि शर्मा की विशेष भूमिका रही। अंत में आभार विनीत कुमार त्रिवेदी द्वारा व्यक्त किया गया तथा आयोजन का सफल संचालन अतुल जैन सुराणा एवं रचना ठाकुर द्वारा किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top