

सीहोर- सीहोर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार फरियादी रघुवीर सिंह द्वारा थाना मण्डी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम बड़ी मुंगावली में खेत के रास्ते को लेकर पुराने विवाद के चलते आरोपी सुरेश कुशवाह एवं उसके दो पुत्र धर्मेन्द्र कुशवाह तथा सतीश कुशवाह द्वारा रघुवीर कुशवाह, रामचन्दर कुशवाह एवं युवराज कुशवाह पर तलवार एवं धारदार दरातों से हमला कर चोटें पहुंचाई गईं। रिपोर्ट पर थाना मण्डी में अपराध क्रमांक 424/2026 – धारा 109(1), 118(1), 296(बी),

351(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना, जिला सीहोर के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ. अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मण्डी निरीक्षक अर्चना सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। थाना मण्डी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध पंजीबद्ध होने के 02 घंटे के भीतर तीनों आरोपी सुरेश कुशवाह, धर्मेन्द्र कुशवाह एवं सतीश कुशवाह को गिरफ्तार किया गया।

आरोपीगण की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त तलवार एवं दराते विधिवत जप्त की गईं। गिरफ्तार आरोपीगण को माननीय न्यायालय पेश किया। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम: थाना प्रभारी मण्डी निरीक्षक अर्चना सिंह चौहान, उनि राकेश कुमार पंथी, सउनि जगदीश मर्सकोले, प्रआर 140 उमेश वर्मा, प्रआर 569 सचिन सिंह जाट, प्रआर 111 प्रमोद सिंह तोमर, प्रआर 501 राजेन्द्र वर्मा, आर.736 नेपाल सिंह, आर 760 मुकेश त्रिपाठी, आर 897 रीतेश मण्डेरिया।


