+ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आष्टा ने मनाई रानी लक्ष्मीबाई की जयंती

आष्टा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई आष्टा द्वारा वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जन्म जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने रानी लक्ष्मीबाई के साहस, शौर्य, देशभक्ति और मातृभूमि के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया

और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। नगर मंत्री दीपक जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से रानी लक्ष्मीबाई के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने रानी लक्ष्मीबाई के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top