सिद्दिकगंज में तुलसी विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक इंजीनियर, लाडली बहनाओ की मांग पर विकास कार्यो के लिये 11 लाख देने की घोषणा की

आष्टा । भारतीय सनातन संस्कृति में पूरे वर्ष भर अनेकों तीज,त्यौहार आते हैं और हम सब उन्हें उत्साह, श्रद्धा, भक्ति और उमंग के साथ मनाते हैं। भारतीय सनातन संस्कृति में आने वाला प्रत्येक त्यौहार हमें अपने जीवन को सुसंस्कृत रूप से जीने के लिये संदेश देता हैजिसे हम सब को अपने जीवन मे उतारना चाहिये उक्त उद्गार आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने ग्राम सिद्धिकगंज के बाबड़ी चौक पर स्थित गढ़ी मंदिर में आयोजित तुलसी विवाह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहे । विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि

भगवान श्री राम का जीवन चरित्र हमें प्रभु राम जैसा जीवन जीने के लिये बहुत कुछ संदेश ओर सीख देता है,लेकिन हम उनके जीवन से कितना सीखते है,कितना अपने जीवन मे उतारते है ये आत्मचिंतन का विषय है । श्री इंजीनियर ने बताया कि भगवान श्री राम का प्रातः राज्याभिषेक होना था जिसकी सभी तैयारियां हो चुकी थी लेकिन अचानक सुबह उन्हें वन को जाना पड़ा और उनके साथ माता सीता ने भी पति वृत्ता नारी होने का धर्म निभाया ओर प्रभु श्रीराम जी के साथ सभी राजसी सुख,संपदा,वैभव छोड़ कर अपना जो धर्म था उसे निभाते हुए अपने पति के साथ वन में जाना स्वीकार किया और 14 वर्ष तक वन में रहे ।

14 वर्ष का वनवास पूर्ण होने पर प्रभु श्रीराम जी के अयोध्या लौटने पर दीपावली मनाई गई । हम सब ने भी अभी कुछ दिनों पूर्व दीपावली का त्यौहार मनाया और अब देवउठनी ग्यारस का त्यौहार मना रहे है । आज गढ़ी मंदिर में तुलसी विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया है । हम सब को सनातन संस्कृति यही सीख देती है कि हम सब एक रहे, नेक रहे, सबको समान विकास का लाभ मिले, सबको सुरक्षा का वादा मिले और सब के जीवन में खुशहाली आए यही सनातन की पहचान है । आज यहां पर बड़ी संख्या में लाडली बहना भी बैठी है । पिछले दिनों जब मैं नवरात्रि में आया तब यहां का प्राचीन बगबाई माता मंदिर जो की काफी जीर्णशीर्ण हो चुका था

उसका कायाकल्प किया,भक्तों को बैठने,कार्यक्रम करने के लिये टीन शेड का निर्माण कराया गया । आज तुलसी विवाह में शामिल होने सिद्दिकगंज पहुचे विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने आयोजित तुलसी विवाह कार्यक्रम में उपस्तिथ लाडली बहनाओं की मांग पर विकास कार्य हेतु 11 लख रुपए की राशि दिए जाने की घोषणा की । तुलसी विवाह कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सिद्धिकगंज मंडल अध्यक्ष राकेश सिसोदिया, महेंद्र सिंह ठाकुर गऊखेड़ी,योगेंद्र सिंह ठाकुर, अशोक राठौड़, राजेंद्र धारवा,महेंद्र काजले,लक्ष्मीनारायण वर्मा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्तिथ रहे ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top